Connect with us

Uttarakhand

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी, सीएम धामी ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को दी बधाई

Published

on

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी, सीएम धामी ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को दी बधाई

देहरादून : आज उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 एवं परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) वर्ष 2025 का परीक्षाफल घोषित किया गया।

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। जिसमें प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में अक्षत गोपाल (AKSHAT GOPAL) एम.पी. हिन्दू इण्टर कॉलेज रामनगर, नैनीताल ने हाईस्कूल परीक्षा में 98.20% (491/500) अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में इशांत कोठारी (ISHANT KOTHARI) एस.वी.एम. इण्टर कॉलेज चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी एवं भूमिका (BHUMIKA) जी.बी.पंत रा.इ.का. खैरना, नैनीताल ने हाईस्कूल परीक्षा में 98.00% (490/500) कुल अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भूमिका (BHUMIKA) जी.बी.पंत रा.इ.का. खैरना, नैनीताल ने बालिकाओं की श्रेष्ठता सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में योगेश जोशी (YOGESH JOSHI) विवेकानंद वी.एम. इण्टर कॉलेज मण्डलसेरा, बागेश्वर ने हाईस्कूल परीक्षा में कुल 97.80% (489/500) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रदेश की हाईस्कूल परीक्षा 2026 में जनपद बागेश्वर कुल 96.98% परीक्षाफल के साथ प्रथम स्थान पर रहा। हाईस्कूल परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) वर्ष 2024 में कुल 382 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये जिसमें 239 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये तथा परीक्षाफल 68.67% रहा।

इंटर में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता ने किया टॉप

इंटर में प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में गीतिका पंत (GEETIKA PANT) सरस्वती शिशु मंदिर इण्टर कॉलेज बागेश्वर एवं सुशीला मेंहदीरत्ता (SUSHILA MEHANDIRATTA) भंजूराम अमर इण्टर कॉलेज भूरारानी, ऊ.सि.नंगर ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 98.00% (490/500) अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

प्रर्दैश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में आर्यन (ARYAN) सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश, देहरादून ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में कुल 97.80% (489/500) अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में वंशिका (VANSHIKA) सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज मायापुर, हरिद्वार ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 97.00% (485/500) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सीएम धामी ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा ये सफलता विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा कि इसी लगन और आत्मविश्वास के साथ सभी विद्यार्थी अपने सपनों को साकार करते हुए जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन विद्यार्थियों को इस बार अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सका है, वे हतोत्साहित न हों। धैर्य, सकारात्मक सोच और सतत प्रयास के साथ आप निश्चित रूप से सफलता हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री ने परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के परिजनों को भी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement