Madhya Pradesh

पत्नी ने प्रेमी-भाई के साथ मिल पति का किया मर्डर, 3 साल बाद कंकाल से खुला राज

Published

on


मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में तीन साल पहले मिले कंकाल के ऊपर से गुत्थी को सुलझा दिया है। पुलिस ने हत्या के राज से पर्दा उठाते हुए आरेापी पत्नी व उसके प्रेमी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2021 में मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में जंगल इलाके में कंकाल बरामद हुए थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान बृखभान लोधी के रूप में हुई थी।

आरोप लगे थे कि लोधी की पत्नी ने अपने प्रेमी और भाई के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने विभिन्न पहलुओं में जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। जांच में इस बात का खुलासा हुआ था कि बृखभान को अपनी पत्नी के अवैध संबंधों पर शक था।

जिसके बाद बृखभान की बेरहमी से मर्डर कर दिया गया था। डीएनए जांच के बाद बृखभान के परिजनों ने उसकी पहचान की थी। चंदेरी पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि बृखभान की पत्नी, उसका भाई सियाराम लोधी और उसके प्रेमी राजा परमार ने उसकी हत्या कर दी थी।

पत्नी के अवैध संबंधों के इलावा वित्तीय विवाद भी सामने आए थे। बृखभान लोधी की लापता होने की रिपोर्ट परिजनों ने 2 मई 2020 को दर्ज कराई थी। शुरुआती जांच में पुलिस को बृखभान की पत्नी और उसके प्रेमी पर शक हुआ था।

पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि बृखभान लोधी का कुल्हाड़ी से बेरहमी से मर्डर कर शव को जंगल में फेंक दिया था। चंदेरी पुलिस का कहना है कि बृखभान के मर्डर में उसकी पत्नी उसके भाई सियाराम लोधी, उसके प्रेमी राजा परमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version