Uttarakhand
Vande Bharat Train Lucknow Dehradun Vande Bharat Express will run from day Booking started Here schedule
ऐप पर पढ़ें
Vande Bharat Express Train: लखनऊ और देहरादून के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का कुछ दिन पहले ही शुरू हो गया। पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस का वर्चुअल उद्घाटन किया था। यह ट्रेन होली के बाद नियमित रूप से सप्ताह में 6 दिन चलेगी। लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस 8 घंटे 20 मिनट में यह सफर पूरा करेगी। जबकि अन्य ट्रेन यही दूरी तय करने में 11 से 12 घंटे का समय लेती हैं। रेलवे ने अब लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का पूरा शेड्यूल जारी किया है।
सोमवार को छोड़कर लखनऊ जंक्शन-देहरादून वंदे भारत सप्ताह में छह दिन दौड़ेगी। यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन से सुबह 5:15 बजे चलकर बरेली से सुबह 8:35 बजे, मुरादाबाद से 9:57 बजे व हरिद्वार से दोपहर 12:15 बजे छूटकर देहरादून 1:35 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 22546 वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून से 26 मार्च से ही दोपहर 2:25 बजे चलकर हरिद्वार से दोपहर 3:31 बजे, मुरादाबाद से शाम 5:45 बजे, बरेली से शाम 7:05 बजे छूटकर लखनऊ जंक्शन रात 10:40 बजे पहुंचेगी।
स्पेशल ट्रेन रेलवे मुजफ्फरपुर-आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन 04022 स्पेशल आनंद विहार से 21 मार्च को रात 11:55 बजे चलकर लखनऊ सुबह 10:05 बजे होते हुए मुजफ्फरपुर रात 9:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04021 स्पेशल मुजफ्फरपुर से 22 मार्च की रात 11 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:40 बजे लखनऊ होते हुए रात 11:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। ठहराव मिला ट्रेन नंबर 16093/16094 लखनऊ जंक्शन-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस का हिंगणघाट स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर 16 मार्च से ठहराव प्रदान किया जाएगा। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन एक मिनट के लिए रुकेगी।