Connect with us

Uttarakhand

Uttarakhand विधानसभा का बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 1.11 लाख करोड़ का बजट पास

Published

on

Uttarakhand विधानसभा का बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 1.11 लाख करोड़ का बजट पास





Uttarakhand Budget Session 2026: उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र पांच दिन की कार्यवाही के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इस दौरान सदन की कार्यवाही कुल 41 घंटे 10 मिनट चली। वहीं वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए लगभग 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट ध्वनिमत से पारित किया गया। इसके साथ ही सत्र के दौरान 12 विधेयक और 4 अध्यादेश भी पास किए गए।

विधानसभा से पारित हुए 4 अध्यादेश

  • उत्तराखंड दुकान और स्थापना (रोजगार विनिमय और सेवा शर्त) संशोधन अध्यादेश, 2025
  • उत्तराखंड जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) अध्यादेश, 2025
  • उत्तराखंड माल एवं सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश, 2025
  • उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (संशोधन) अध्यादेश, 2026

पांच दिन में 41 घंटे चली कार्यवाही

बजट सत्र के पांचवें दिन सदन की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई और देर रात करीब 12:30 बजे तक चली। इस तरह पूरे सत्र के दौरान कुल 41 घंटे 10 मिनट तक चर्चा और कार्यवाही हुई। इसके अलावा नियम 58 के तहत 25 सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 स्वीकार की गईं। वहीं नियम 300 के अंतर्गत 117 सूचनाएं सदन में प्रस्तुत की गईं।

सत्र में 12 विधेयकों को मिली मंजूरी

सत्र के दौरान कई अहम विधेयकों को भी मंजूरी दी गई। इनमें प्रमुख रूप से दुकान एवं स्थापना संशोधन विधेयक, जन विश्वास संशोधन विधेयक, जीएसटी संशोधन विधेयक, समान नागरिक संहिता संशोधन विधेयक, कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं संशोधन विधेयक, अल्पसंख्यक आयोग संशोधन विधेयक, भाषा संस्थान संशोधन विधेयक, देवभूमि परिवार विधेयक, निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक और सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक शामिल हैं।





Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement