Uttar Pradesh
किशोरी के अपहरण-हत्या का आरोपी दो साल बाद मुठभेड़ में पकड़ा, पुलिस एनकाउंटर में पैर में लगी गोली
कानपुर पुलिस ने एनकाउंटर में एक शातिर बदमाश को पकड़ लिया। जाजमऊ पुलिस ने दो साल पहले किशोरी का अपहरण कर उसकी हत्या करने के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। जघन्या हत्याकांड को अंजाम देने वाले शातिर दीपक कुमार के पैर में गोली लगी।
कानपुर पुलिस ने एनकाउंटर में एक शातिर बदमाश को पकड़ लिया। जाजमऊ पुलिस ने दो साल पहले किशोरी का अपहरण कर उसकी हत्या करने के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। जघन्या हत्याकांड को अंजाम देने वाले शातिर दीपक कुमार के पैर में गोली लगी। दीपक ने दो साल पहले कानपुर से किशोरी का अपहरण किया था और अपने गांव कन्नौज के सौरिख में ले जाकर हत्या कर दी थी। वहीं उसने शव को तालाब में फेंक दिया था। तभी से दीपक पुलिस की पहुंच से दूर था। पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश भी कर रही थी।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को पुलिस को टिप मिली की दीपक कानपुर में न्यू वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास है। पुलिस ने टिप के आधार पर दबिश की और घेराबंदी करके उसे पकड़ने की कोशिश की। पुलिस को देखकर पहले तो दीपक वाटर प्लांट के पाइप के पीछे छिप गया फिर उसने वहीं से पुलिस पर फायर झोंक दिए। दीपक की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंगशुरूहोते ही पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी।
पुलिस ने वाटर प्लांट से दीपक को गिरफ्तार कर इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस को दीपक के पास से तमंचा और 6 कारतूस बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि उसका इलाज होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और वहां से उसे जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने बताया कि दीपक की दो साल सी तलाश की जा रही थी। किशोरी की हत्या के बाद से दीपक फरार चल रहा था।
बता दें कि दीपक ने कन्नौज में एक किराए पर मकान लिया था। वहीं पड़ोसी की एक किशोरी से उसने जान-पहचान बढ़ाई और फिर उसे अगवा कर ले गया था। दीपक ने लड़की के पिता की बाइक भी चोरी कर ली थी। परिवार ने पुलिस को अपहरण की शिकायत दी थी। पुलिस किशोरी को खोजने में लगी थी। सात महीने बाद एक तालाब में किशोरी का शव मिला था।