Uttar Pradesh

बिजली कनेक्शन की दरें होंगी सस्ती, गायत्री प्रजापति की जमानत याचिका पर फैसला आज, उत्तर प्रदेश न्यूज़

Published

on


UP Top News Today: उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन प्रबंधन बिजली कनेक्शन की दरें कम करने की कोशिश में है। नई व्यवस्था लागू करने के प्रस्ताव भेजे गए। गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत पर आज फैसला आएगा। 10 सितम्बर को कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था।

UP Top News Today 20 September 2024: उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन प्रबंधन उपभोक्ताओं को बिना भाग दौड़ किए बिजली कनेक्शन दिए जाने की नई व्यवस्था को लागू करेगा। जिसके तहत बिना किसी उत्पीड़न के उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने पर कनेक्शन लेने की दरें बहुत कम हो जाएंगी।

यूपी में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में शुक्रवार को सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत पर फैसला आएगा। वह दुराचार के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। आज दोपहर 1 बजे कोर्ट इस मामले में फैसला सुनाएगा।

पढ़ें यूपी की टॉप न्‍यूज

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत, कनेक्शन की दरें होंगी सस्ती

उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन प्रबंधन उपभोक्ताओं को बिना भाग दौड़ किए बिजली कनेक्शन दिए जाने की नई व्यवस्था को लागू करेगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को प्रबंधन प्रस्ताव भेज रहा है। जिसके तहत बिना किसी उत्पीड़न के उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने पर कनेक्शन लेने की दरें बहुत कम हो जाएंगी।

गायत्री प्रजापति की जमानत याचिका पर फैसला आज, रेप केस में उम्र कैद की काट रहे सजा

यूपी में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में शुक्रवार को सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत पर फैसला आएगा। वह दुराचार के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं और पिछले लगभग साढ़े सात साल से जेल में है। गायत्री व अन्य अभियुक्तों द्वारा दोषसिद्धि व सजा के ट्रायल कोर्ट के निर्णय को हाईकोर्ट में अपील के माध्यम से चुनौती दी गई है। न्यायालय ने 10 सितम्बर को अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था।

दिवाली पर मुंबई से लखनऊ तक विमान का किराया 28 हजार पहुंचा, पुणे की उड़ानें फुल

त्योहार पर लम्बी छुट्टी की चाहत ने बड़े महानगरों से लखनऊ का विमान किराया आसमान पर पहुंचा दिया। 26 अक्तूबर को मुम्बई से लखनऊ का किराया 28 हजार तो बेंगलुरु से 21 हजार के पार तक पहुंच गया है। पुणे की उड़ानें फुल हैं। ट्रैवेल एजेंटों के अनुसार 26 अक्तूबर को मुम्बई, बेंगलुरु, पुणे जैसे शहरों से लखनऊ की फ्लाइट बुकिंग पहले ही लोगों ने करा ली। कम सीटें बचने पर डायनमिक फेयर की वजह से किराया महंगा होता जा रहा है।

शादी के बाद बिन मेकअप पत्नी को देख हुआ विवाद, पुलिस तक पहुंचा, कहा- फोटो में दिखाई थी गोरी

आगरा में एक अजीब मामला देखने को मिला। एक पति ने पत्नी को इस बात पर ताने मारने शुरू कर दिए कि उसका रंग सांवला है। इस बात से नाराज पत्नी पती को छोड़कर मायके चली गई। विवाद बढ़कर पुलिस तक पहुंच गा। पुलिस के सामने पति ने बताया कि लड़की दिखाई गई तो गोरी थी। शादी के लिए फोटो आई उसमें भी गोरी दिखी। शादी के बाद बिना मेकअप के देखा तो रंग सांवला लगा। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच रार शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि आए दिन सांवले रंग और अन्य तानों के चलते मामला इतना बढ़ गया कि युवती मायके आ गई। पुलिस से शिकायत कर दी।

8वीं की छात्रा को धमकी देकर प्रधानाध्यापक करता रहा बार-बार रेप, जौनपुर में शिक्षक की शर्मनाक करतूत

यूपी के जौनपुर में नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली आठवीं की छात्रा से वहां के प्रधानाध्यापक ने बार-बार दुष्कर्म किया है। इसकी शिकायत पीड़िता और उसकी मां ने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से मिलकर की। एएसपी ने नेवढ़िया पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है।एक गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में 14 वर्षीय छात्रा कक्षा आठ में पढ़ती है। छात्रा की मां का आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बेटी को धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

घर वाले शादी को नहीं मानेंगे इसलिए प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, लड़की की मौत, लड़का गंभीर

आगरा में गांव सरसा जाने वाली नहर पटरी के किनारे लड़का-लड़की के शव पड़े हैं। ये सूचना पुलिस को दी गई। इस सूचना ने गुरुवार की शाम किरावली थाना पुलिस के होश उड़ा दिए। पुलिस को मौके पर एक किशोरी का शव मिला। युवक जिंदा था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। दोनों ने एक साथ मरने का फैसला करके जहर खाया था। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

वन नेशन वन इलेक्शन: यूपी में जब साथ-साथ चुनाव हुए तो जनता ने ज्यादातर एक दल पर जताया भरोसा

उत्तर प्रदेश ने 10 मौकों पर लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव एक साथ देखा है। यहां की जनता ने ज्यादातर मौकों पर दोनों चुनाव में एक दल को सर माथे पर बिठाया। कुछ मौकों पर कभी उसकी पसंद केंद्र सरकार के लिए अलग रही और राज्य सरकार के लिए अलग। यही नहीं जब अलग अलग चुनाव हुए हैं तो राज्य की अर्थव्यवस्था पर अपेक्षाकृत प्रतिकूल प्रभाव भी देखने को मिले हैं। यह असर राजकोषीय घाटे से लेकर ग्रोथ रेट में दिखने को मिलता है।

UP Weather: फिर बदलेगा मौसम! IMD का अनुमान- हफ्तेभर छाए रहेंगे बादल, बढ़ेगा तापमान

यूपी में लगातार बारिश की दंश झेल रहे रहे लोगों को अब राहत मिलेगी। पूरे सप्ताह अब बादल छाएंगे और तापमान में वृद्धि होगी। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मगर, सामान्य से फिर भी सात डिग्री तापमान कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 22 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में आगरा के अंदर 66 एमएम बारिश हुई है।

कानपुर में रेल हादसे के बाद पटरी के किनारे बुलडोजर ऐक्शन, ढहाए गए 50 से अधिक कब्जे

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिल में साबरमती रेल हादसा और कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश के मामलों की जांच के बीच गुरुवार को ट्रैक किनारे अवैध बस्तियों पर बुलडोजर चला। इस दौरान कच्चे-पक्के 50 से अधिक अवैध कब्जे ढहाए गए। बुलडोजर ऐक्शन के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

पागल होकर घूम रहे सियार ने गांव वालों पर बोला हमला, कई को घायल कर भागा

अलीगढ़ में इगलास कोतवाली क्षेत्र के जहरौली गांव में बीती रात सियार ने जमकर आतंक मचाया। सियार के हमले में तीन ग्रामीण घायल हुए हैं। इसके अलावा किसान के घेर में बंधी एक गाय, एक बकरी घायल हो गई। वन विभाग की टीम जंगली जानवर को पकड़ने के लिए गांव में कैंप किए हुए है।

यूपी की अन्‍य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्‍दुस्‍तान’ के साथ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version