Uttar Pradesh
उपचुनाव को लेकर दिल्ली में BJP की बैठक, UP में सर्दी की दस्तक, उत्तर प्रदेश न्यूज़
UP Top News Today 13 October 2024: यूपी उपचुनाव का एलान जल्द होने वाला है। आज दिल्ली में भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। माना जा रहा है कि इसमें उपचुनाव के प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की जाएगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पााठक के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी बैठक में मौजूद रहेंगे।
उधर, दशहरे के साथ ही यूपी में मौसम ने बदलाव की करवट लेने का संकेत दिया। रविवार तड़के प्रदेश के कई जिलों में लोगों ने हवा में गुलाबी ठंड घुली होने का एहसास किया। रात का न्यूनतम तापमान घटना इसका कारण बना। मानसून की विदाई के बाद शरद ऋतु के दस्तक देने के बाद मुरादाबाद में पहली बार रात का न्यूनतम तापमान गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।