Uttar Pradesh

हाईवे पर गाड़ी का टायर बदल रहे लोगों को केंटर ने कुचला, तीन की मौत

Published

on


Share

हमें फॉलो करें

यूपी में बुलंदशहर के डिबाई कोतवाली क्षेत्र में अलीगढ़-मुरादाबाद नेशनल हाईवे 509 पर गुरुवार की तड़के मैक्स गाड़ी का टायर बदल रहे चार लोगों को केंटर ने कुचल दिया, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, बुलंदशहरThu, 24 Oct 2024 05:31 AM
Share

यूपी में बुलंदशहर के डिबाई कोतवाली क्षेत्र में अलीगढ़-मुरादाबाद नेशनल हाईवे 509 पर गुरुवार की तड़के मैक्स गाड़ी का टायर बदल रहे चार लोगों को केंटर ने कुचल दिया, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जनपद कासगंज से किसान धान बेचने जहांगीराबाद मंडी आ रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल को इलाज के लिए असपताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार डिबाई की दौलतपुर चौकी क्षेत्र के गांव दानपुर में गुरुवार की सुबह करीब तीन बजे कासगंज की तीन मैक्स गाड़ियों में धान भरकर जहांगीराबाद मंडी बेचने जा रहे लोगों को एक केंटर ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। बताया जाता है कि तीन लोग मैक्स गाड़ी में पंचर होने पर हाईवे किनारे गाड़ी खड़ी कर टायर बदल रहे थे। घटना के बाद चालक केंटर समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताया गया है कि मृतक तीनों किसान बुधवार रात करीब 10 बजे कासगंज से धान लेकर चले थे। उन्हें यह धान बुलंदशहर की जहांगीराबाद मंडी में बेचना था।

ये भी पढ़े:यूपी उपचुनाव में क्यों प्रत्याशी नहीं उतारेगी कांग्रेस? जानें इनसाइड स्टोरी

मृतकों में सतीश चंद्र पुत्र लेखराज उम्र करीब 40 वर्ष हमीरपुर कासगंज, राम सिंह पुत्र सीताराम उम्र करीब 58 वर्ष सुल्तानपुर कासगंज, संजू पुत्र लाल सिंह उम्र करीब 27 वर्ष सुल्तानपुर कासगंज हैं। विजय पुत्र महेश चंद 35 वर्ष घायल है। घायल को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। तीनों मृतकों के शव फिलहाल दानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रखे हैं। चौकी प्रभारी देवेंद्र शुक्ला ने बताया कि तीनों के स्वजन का इंतजार किया जा रहा है। स्वजनों के आने पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version