Uttar Pradesh

उधारी वापस मांगने वालों ने किया परेशान तो दंपति ने जहर खाकर दी जान, फुटपाथ पर मिले शव

Published

on


Share

हमें फॉलो करें

आगरा किला के पास मंगलवार को फुटपाथ पर मिले महिला और पुरुष के शवों की पहचान हो गई है। दोनों पति-पत्नी थे। कर्ज से परेशान होकर जहर खाकर खुदकुशी थी। एक स्वयं सहायता समूह से कर्ज उनके गले की फांस बन गया था। कर्ज देने वालों ने तगादा शुरू कर दिया था।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, आगराThu, 10 Oct 2024 05:31 AM
Share

आगरा किला के पास मंगलवार को फुटपाथ पर मिले महिला और पुरुष के शवों की पहचान हो गई है। दोनों पति-पत्नी थे। कर्ज से परेशान होकर जहर खाकर खुदकुशी थी। एक स्वयं सहायता समूह से कर्ज उनके गले की फांस बन गया था। कर्ज देने वालों ने तगादा शुरू कर दिया था। उनके पास कर्ज वापस करने को पैसे नहीं थे इसके चलते तगादे से वो परेशान थे। दोनों ने इसके बाद आत्महत्या की ठानी और जहर खाकर जान दे दी। उनका बेटा उनकी तलाश करता रहा और पुलिस के जरिए उनके शवों तक पहुंचा।

दोनों सीतानगर (एत्मादुद्दौला) के निवासी थे। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि फुटपाथ पर मिले शवों की पहचान सीता नगर निवासी कन्हैयालाल (45) व उसकी पत्नी वर्षा के रूप में हुई। कन्हैयालाल चांदी कारीगर थे। एक बेटा है। विवाहित है। शेखर नाम है। बेटे ने पुलिस को बताया कि माता-पिता सुबह आठ बजे घर से निकले थे। उसके बाद लौटकर नहीं आए। वह तलाश कर रहा था।

ये भी पढ़े:छुट्टी मनाने घर आए फौजी की गोली मारकर हत्या, मरते से पहले बता गया हत्यारे का नाम

शवों की शिनाख्त की जानकारी होते ही भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार से मिले। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि कन्हैयालाल कर्ज की वजह से परेशान थे। तगादे वाले पिछले कुछ दिनों से ज्यादा परेशान कर रहे थे। पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि कर्ज किस सहायता समूह से लिया था। भाजपा पार्षद मंगल सिंह चौहान ने बताया कि इस संबंध में परिजन गुरुवार को रकाबगंज थाने में तहरीर देंगे।

सोशल मीडिया से हुई पहचान
शेखर अपने माता-पिता की तलाश में जुटा था। आगरा किला के पास मिले शवों के फोटो और हुलिया सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। एत्मादुद्दौला पुलिस ने शेखर को इस बात की जानकारी दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version