Uttarakhand

uniform civil code implementation cm dhami loksabha elections

Published

on

ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। इसके लिए गठि कमेटी ने दो लाख पैंतीस हजार लोगों से परामर्श और बुद्धिजीवियों से राय ली है। ड्राफ्ट मिलने के बाद समान नागरिक संहिता का विधेयक पारित कर इसे लागू किया जाएगा। सीएम धामी बुधवार को रुद्रपुर के गांधी पार्क में आयोजित नारी शक्ति वंदन महोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उनका भव्य रोड शो से स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया है। इसके तहत सबको रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना ही लक्ष्य है। 

वहीं पीएम मोदी के इस मंत्र को महिलाएं अपनी मेहनत और लगन से धरातल पर उतार रही हैं। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वरोजगार अपनाकर प्रदेश की तरक्की में अपना योगदान दे रही माताओं और बहनों का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में मातृ शक्ति के योगदान और संघर्ष को हमेशा याद रखा जाएगा। कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं के चलते देश में 70 लाख स्वयं सहायता समूह बने हैं। इनसे आठ करोड़ महिलाएं जुड़ीं हैं।

नारी वंदन महोत्सव से चुनावी शंखनाद

रुद्रपुर में नारी शक्ति वंदन महोत्सव के जरिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद कर दिया। सीएम के संबोधन का अधिकांश हिस्सा केंद्र सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों पर फोकस रहा। महिलाओं से खचाखच भरे गांधी पार्क में सीएम ने कहा कि केन्द्र में लगातार तीसरी बार पीएम नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में सरकार बनाने का जनता मन बना चुकी है और पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। 

सीएम ने इशारों-इशारों में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जनता का साथ मांगा, जनता से लगातार तीसरी बार केन्द्र में पीएम मोदी की अगुवाई में सरकार बनाने का आह्वान किया। कहा पीएम मोदी ने भारत की वैश्विक पहचान को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आज महिला स्वयं सहायता समूह मल्टी नेशनल कंपनियों से बेहतर काम कर रहे हैं। प्रदेशभर में अलग-अलग नामों से नारी शक्ति के सम्मान में कार्यक्रम हो रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version