Madhya Pradesh

MP में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के बीच बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Published

on


Share

हमें फॉलो करें

मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून वापस हो रहा है। इसके साथ ही आईएमडी ने कहीं-कहीं बारिश के अनुमान लगाए हैं। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, भोपालWed, 16 Oct 2024 01:43 PM
Share

बीते 24 घंटे में मध्य प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, जबलपुर और सागर संभागों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा इंदौर संभाग के जिलों में भी कुछ जगहों पर बारिश देखने को मिली। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो चुकी है। हालांकि इसके बावजूद मौसम विभाग ने कुछ जिलों और संभागों का जिक्र किया है, जहां आने वाले समय में बारिश हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान की स्थिति

अधिकतम तापमान की बात करें तो सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। इंदौर, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से कम रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहा है। न्यूनतम तापमान ग्वालियर संभाग के जिलों में काफी गिरा। इसके साथ ही अन्य संभागों के जिलों में तापमान में विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला है। इस तरह प्रदेश में सबसे अधिक तापमान तालुन बड़वानी में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान ग्वालियर में 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

येलो अलर्ट के साथ जारी की गई बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने अनुमान लगाया है कि आने वाले समय में इन इलाकों में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके लिए केंद्र ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। इन इलाकों के नाम हैं; नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और हरदा। चेतावनी के साथ ही सुझाव भी दिए गए हैं ताकि किसी भी विपरीत स्थिति में खुदको सुरक्षित रखा जा सके। संभव हो तो घर में रहें और वेबजह यात्रा से बचें। सुरक्षित ठिकाने पर रहें ताकि बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित रहें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version