Connect with us

Chhattisgarh

Yoga after falling ill during Income Tax raid now former Congress minister Bhagat seen offering water to the Sun

Published

on

Yoga after falling ill during Income Tax raid now former Congress minister Bhagat seen offering water to the Sun


ऐप पर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की टीम चौथे दिन भी सभी 45 ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही है। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर भी आईटी की रेड अब तक जारी है। सूत्र यह बता रहे हैं कि रेड की यह कार्रवाई आने वाले रविवार तक जारी रह सकती है। आयकर के इस छापे के बीच कांग्रेस नेता अमरजीत भगत रोजाना चर्चा में चल रहे हैं। भगत जहां शुक्रवार को योगा करते हुए नजर आए तो आज शनिवार को वह सूर्य को जल अर्पण करते दिखे हैं। 

पहले बिगड़ी तबियत, फिर योगा और अब सूर्य देवता को जल अर्पण

छत्तीसगढ़ में बुधवार प्रदेश के कई जिलों में आयकर छापा पड़ा था। जिसमें पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता अमरजीत भगत के साथ उनके करीबियों कई कारोबारियों के घर पर आईटी की टीम दस्तावेज खंगाल कर रही है। इस रेड की कार्रवाई के बीच पहले ही दिन कांग्रेस नेता अमरजीत भगत मीडिया के सामने आ गए और कहने लगे कि भारत जोड़ो यात्रा को प्रभावित करने के लिए यह छापा मारा गया है। जब वह मीडिया के सामने आकर बात कर रहे थे तब आयकर की टीम उनको अंदर लेकर चली गई। बताया जा रहा है कि उसके बाद पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की तबियत भी खराब हो गए थी। जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम उनका स्वास्थ्य की जांच करने रेड की कार्रवाई के बीच पहुंची थी। वहीं रेड की कार्रवाई के तीसरे दिन यानी की शुक्रवार को अमरजीत भगत सुबह-सुबह योगा करते दिखाई दिए। शुक्रवार की सुबह घर के अंदर आयकर की टीम रेड मार रही थी उस बीच छत में आकर अमरजीत योगा कर रहे थे। वही एक बार फिर से शनिवार को अमरजीत भगत का एक और नया रूप सामने आया है। इस बार अमरजीत सुबह-सुबह रेड की कार्रवाई के चौथे दिन सूर्य देवता की आराधना करते हुए जल अर्पण करते हुए नजर आए हैं। 

3 राज्यों की आयकर की टीम पहुंची है रेड करने

छत्तीसगढ़ को बुधवार की सुबह से प्रदेशभर में 45 ठिकानों पर 300 आयकर के अफसरों ने रेड मारी है। साथ ही 160 से ज्यादा की संख्या में सुरक्षा के जवानों की तैनाती इन जगहों पर की गई है। आयकर की इस टीम में तीन राज्यों के अधिकारी भी पहुंचे हुए है। साल 2024 के लिहाज से यह इस साल की अबतक की सबसे बड़ी रेड है। साल 2023 और साल 2024 में आयकर के पड़े छापे पर नजर डाले तो यह रेड सबसे बड़ी रेड भी मानी जा सकती है। अब तक चल रही आयकर की रेड में बड़ी मात्रा में नगदी, ज्वैलरी, सोने चांदी के सिक्के मिले है। इसके साथ ही 12 लॉकर की जानकारी हाथ लगी है जिसमें से अब तक 6 ही खोले गए है। 

भाजपा के मंत्री ने अमरजीत पर लगाया जनजातियों की जमीन हड़पने का आरोप

प्रदेश में चल रही आयकर की कार्रवाई और पूर्व मंत्री अमरजीत के घर चल रही छापेमारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि अमरजीत के ऊपर पहाड़ी कोरवा जनजाति की जमीन को हड़पने का आरोप लगा था। वह आज खुद को गरीब बता रहे हैं, अगर वह गरीब है तो भगवान ऐसा गरीब सभी को बनाए। ओपी ने कहा कि इस कार्रवाई के बाद अब सच सामने आ रहा है। साथ ही महादेव सट्टा ऐप को लेकर कहा कि कांग्रेस सरकार में यह फला फूला और तेजी से आगे बढ़ा है। लेकिन भाजपा की सरकार आ गई है अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement