Uttar Pradesh
what did the assembly speaker satish mahana say on akhilesh yadav s ayodhya ram mandir ramlala darshan
ऐप पर पढ़ें
Ramlala Darshan: यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना के अनुरोध पर सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में आज यूपी विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या राममंदिर जा रहे हैं लेकिन इनमें समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव या उनकी पार्टी का कोई सदस्य शामिल नहीं है। अखिलेश यादव ने कल सदन में विधानसभा अध्यक्ष के अनरोध पर कहा था कि वह बाद में परिवार सहित दर्शन के लिए जाएंगे। रविवार को इस बारे में पूछे जाने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा, ‘ये श्रद्धा का विषय है, भगवान के दरबार में जाने के लिए किसी को फोर्स नहीं किया जा सकता।
विधानसभा अध्यक्ष ने आगे कहा, ‘विभिन्न कारणों से कोई नहीं आया तो यह उसका विषय है। कल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अध्यक्ष जी (सतीश महाना) आपके बुलाने पर नहीं आऊंगा। लेकिन मैंने उनको कहा कि जब आप अयोध्या चलेंगे तो मुझे ले चलिएगा, मैं आपके साथ चलूंगा।’
विधानसभा में बोले अखिलेश-राम के नाम पर राजनीति बंद करें
बता दें कि कल यानी शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा में बजट चर्चा में सत्ता पक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि राम को लाने का दावा करने वाले उनका अपमान कर रहे हैं। प्रभु श्रीराम तो सब जगह हैं। उनके नाम पर आप लोग राजनीति बंद करें। उन्होंने कहा कि आप लोग राम को लेकर आने की बात कर रहे हैं, आप धर्म और प्रभु श्रीराम का अपमान कर रहे हैं। जब राम दिल में हों तो बोलने की क्या जरूरत। अयोध्या में जमीनों की खरीद फरोख्त में फर्जीवाड़ा किया गया है। सरकार को खरीदी गई सभी रजिस्ट्री को सार्वजनिक करना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा मैं सरकार के कहने पर अयोध्या नहीं जाऊंगा। जब प्रभु श्रीराम बुलाएंगे तब भगवान शिव के दर्शन कर अपने परिवार के साथ अयोध्या जाऊंगा।