Chhattisgarh

What did PM Modi say to Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Dev Sai on his birthday Amit Shah also said

Published

on


ऐप पर पढ़ें

आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय‌ का जन्मदिन है। सीएम साय आज 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज इस खुशी के मौके पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला भी जारी है। आज सबसे पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनके मंत्रीमंडल और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। सीएम आज जशपुर अपने क्षेत्र के लिए निकल गए हैं जहां वह आदिवासी जनजाति छात्रावास आश्रम पहुंचकर बच्चों के साथ जन्मदिन मानाएंगे। आज सीएम साय को देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री शाह समेत कई मंत्रियों ने बधाई दी है।

Pm मोदी और अमित शाह ने कहा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय‌ के जन्मदिन के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री शाह ने उन्हें बधाई दी‌‌ है। जहां पीएम ने अपने सोशल मीडिया‌ हैंडर एक्स‌ पर पोस्ट‌ करते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ के ओजस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। पीएम मोदी ने लिखा कि गरीबों और वंचित सामुदायिक प्रति उनकी चिंता भी उल्लेखनीय है, मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।‌

गृह मंत्री अमित शाह ने अलग अंदाज में बधाई देते‌ हुए लिखा‌ कि “छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ में गरीब कल्याण व सुशासन के नए कीर्तिमान बनाएगी। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूँ।

विधायक ने सीएम के जन्मदिन पर बच्चो को कराया‌ भोजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय‌ के जन्मदिन पर रायपुर के ग्रामीण विधानसभा के विधायक मोतीलाल साहू ने ग्राम पंचायत टेमरी स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को भोजन करवाया है। विधायक साहू ने खुद अपने हांथों बच्चों को भोजन परोसा ‌है। विधायक साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के दिन स्कूली बच्चों के साथ न्योता भोज कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामना प्रेषित किया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version