Blog
Weekly Numerology Horoscope 29 January – 4 February 2024 saptahik Ank Jyotish rashifal know your future by date of birth
Weekly Numerology Horoscope 29 January-4 February 2024: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा यह सप्ताह-
मूलांक 1 : इस सप्ताह मूलांक 1 वालों की लाइफस्टाइल में सुधार आएगा। ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर होगा। नौकरी में प्रमोशन के कई अवसर मिलेंगे। कुछ जातकों को नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। रिश्तों में तनाव बढ़ेगा, लेकिन सप्ताह के अंत तक परिस्थितियां बेहतर होंगी। इस वीक आपको निवेश के भी कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। धन का आवक बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। समाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।
मूलांक 2 : इस सप्ताह मूलांक 2 वालों को शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। व्यापार में बढ़ोत्तरी के अवसर मिलेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। दान-पुण्य के कार्यों में हिस्सा लेंगे। करियर ग्रोथ के कई अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बिजनेस में धन लाभ होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। सप्ताह के आखिर में काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
मूलांक 3 : बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। निवेशों से धन लाभ होगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सोच-समझकर किए गए निवेशों से धन लाभ होगा। धन आगमन के मन मार्ग प्रशस्त होंगे। करियर में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। भूमि के रखरखाव के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी।
मूलांक 4 : शैक्षिक कार्यों में अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल होगा। भूमि या वाहन की खरीदारी संभव है। इस सप्ताह मूलांक 4 वालों को कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। दान-पुण्य के कार्यों में शामिल होंगे। सभी कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। यह सप्ताह नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए बेहद शुभ रहेगा। सकारात्मक रहें और अपने आसपास के लोगों की भी खुशियों का ध्यान रखें।
मूलांक 5 : आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नौकरी या कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। धन लाभ के नए स्त्रोत बनेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। इस वीक अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार में विस्तार होगा। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली बने रहेंगे। कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे।
मूलांक 6 : प्रोफेशनल लाइफ में कई महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगा। हालांकि, कार्यों की जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। पढ़ाई में मन लगेगा। कुछ जातकों को इस वीक पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। सप्ताह के अंत में खर्चे भी बढ़ेंगे। इसलिए सोच-समझकर पैसे खर्च करें और व्यर्थ के खर्चों से बचें।
मूलांक 7 : घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। अपनी परफॉर्मेंस पर फोकस करें। इससे आपको कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस सप्ताह आपको काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। बिजनेसमेन को व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। अपने स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। घरेलू दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों से वाद-विवाद हो सकता है। हालांकि, प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। वाणी पर संयम रखें और सोच-समझकर फैसले लें।
मूलांक 8 : इस वीक मूलांक 8 वालों के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। कार्यों की चुनौतियां बढ़ेंगी। धैर्यता की बनाए रखें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। इस वीक ऑफिस में कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। धार्मिक बने रहेंगे। परिजनों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। धन का आवक बढ़ेगा, लेकिन खर्चों की अधिकता भी रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। सप्ताह के अंत तक आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
मूलांक 9 : इस वीक मूलांक 8 वालों के विरोधी एक्टिव रहेंगे। जिससे थोड़ी डिस्टर्बेंस बढ़ सकती है। शांत दिमाग से फैसले लें। नेगेटिविटी को खुद पर हावी न होने दें। इस वीक दान-पुण्य के कार्यों में शामिल होंगे। जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी, लेकिन खर्चों की अधिकता से मन परेशान भी रहेगा। जीवनसाथी से अनबन के संकेत हैं। इस सप्ताह छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।