Rajasthan
Weather Update: Winter in Rajasthan snow in Mount Abu mercury reaches -2 degrees

ऐप पर पढ़ें
Rajasthan Weather Update:राजस्थान में सर्दी का कहर जारी है। राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु से नीचे जा पहुंचा है। बीकानेर में भी शीतलहर ने ठिठुरना बढ़ा दी है।कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश लोग अपने घरों में कैद है। जरूरी कामकाज के वजह से ही बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 11 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। पूर्वी राजस्थान में तेज सर्दी का असर देखा गया है। अलवर, भरतपुर, धौलपुर और सवाई माधोपुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
ठंड के चलते लोगों का कामकाज प्रभावित
भरतपुर शीतलहर चल रही है। इस कड़ाके की ठंड के चलते लोगों का कामकाज प्रभावित है। शहर में जगह-जगह लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. शहर के मुख्य चौराहा पर चहल-पहल जो नजर आती थी सर्दी की वजह से बिल्कुल भी नजर नहीं आ रही है। सीकर जिले में दूसरे दिन भी कोहरे और ठंड का असर रहा, आज भी सीकर, फतेहपुर, श्रीमाधोपुर, खंडेला सहित अधिकतर इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही। फतेहपुर में आज का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दिन की बजाय न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री गिरा। तापमान की गिरावट से आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सर्द हवाओं व कोहरे ने लोगों को ठिठुराया।
थमी गाड़ियों की रफ्तार
कड़ाके की सर्दी के साथ शीत लहर का दौर जारी है, साथ ही तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। न्यूनतम पारा 8 डिग्री और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. विजिबिलिटी कम होने की वजह से आवागमन की रफ्तार भी थम गई है। मारवाड़ गोडवाड़ में सर्दी का सितम जारी है. ग्रामीण अंचल पूरी तरह से धुंध के आगोश में है। यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री व अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया है।
भरतपुर जिले में सर्दी का प्रकोप जारी है। यहां पिछले एक हफ्ते सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए हैं. सर्द हवाओं के साथ आज भी आसमान में बादल छाए हुए हैं. पिछले तीन दिन से कोहरा न पड़ने के कारण पाला पड़ने की संभावना बढ़ गई है। बुजुर्गों को सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक नहीं करने की सलाह दी जा रही है।। चित्तौड़गढ़ में 2 दिन के बाद कोहरे से निजात मिली है। उतरी हवाओं के चलने से सर्दी का सितम जारी है। यहां न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की गई है।बीकानेर में मसूरी का अहसास हो रहा है, यहां पारा 6 डिग्री पर पहुंच गया है. फिलहाल 3 दिन और ओस रहने की संभावना है, पारा 5 डिग्री से नीचे जा सकता है।