Delhi
Vande bharat Express delhi to ayodhya route here fare and timing details
ऐप पर पढ़ें
Vande Bharat Express Train: दिल्ली से अयोध्या तक का सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, अब इस रूट के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू हो चुकी है। वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से अयोध्या के लिए हफ्ते में 6 दिन तक चलेगी। वंदे भारत ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से 8 घंटे 20 मिनट के सफर में अयोध्या पहुंचा देगी। इस ट्रेन के चलने से दिल्ली से अयोध्या तक का सफर कर रहे यात्रियों का समय भी काफी बचने वाला है। साथ ही इस ट्रेन का किराया भी काफी किफायती है।
दिल्ली के आनंद विहार से अयोध्या तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का गाड़ी नंबर 22425 और 22426 है। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर होगी। वहीं यह ट्रेन अयोध्या दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी। ये ट्रेन हफ्ते में केवल बुधवार के दिन नहीं चलेगी। सफर के दौरान ट्रेन केवल दो जगहों पर ही रुकेगी।
इसमें ट्रेन कानपुर रेलवे स्टेशन 11 बजे पहुंचेगी और लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी। वहीं बात अगर वापसी की करें, तो यह ट्रेन दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर अयोध्या धाम से चलेगी। वहीं रात के 11 बजकर 40 मिनट पर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं, अगर किराए की बात करें, तो इस रूट की वंदे भारत ट्रेन के चेयरकार का किराया 1625 रुपये है। जबकि एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2965 रुपये है। बता दें कि वंदे भारत ट्रेन को पूरी तरह से भारत में ही डिजाइन किया गया है।