Uttar Pradesh
UP Weather Rain Alert 30 March Barish IMD Rainfall Weather Forecast

ऐप पर पढ़ें
UP Weather Rain Alert : पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शुक्रवार से प्रदेश में दिखने लगा। मौसम विभाग के अनुसार इसका असर शनिवार को लखनऊ तक पहुंच सकता है। ऐसे में कुछ एक इलाकों में बूंदाबांदी या तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना बन रही है। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार ईरान के ऊपर बने दबाव के क्षेत्र से पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव में आया। अब इसको राजस्थान के ऊपर बने उत्प्रेरित चक्रवाती हवा की मदद मिलने लगी है। इसी की वजह से शुक्रवार को आगरा समेत कई स्थानों पर आंधी के साथ बारिश हुई। अब यह प्रभाव प्रदेश में पूर्व की ओर आगे बढ़ रहा है।
इसकी मुख्य धारा तो प्रदेश के दक्षिण हिस्से की ओर है लेकिन लखनऊ तक असर आना संभावित है। अमौसी मौसम केन्द्र के अनुसार शनिवार को बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
बढ़ी तपिश, पारा 36 पर पहुंचा
शुक्रवार को सुबह से ही धूप ने असर दिखाना शुरू कर दिया। दिन में बाहर निकलने वालों को गर्मी ने परेशान किया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में 4.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रात का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।