Uttar Pradesh

up top news today 24 March 2024 holi yogi lok sabha election 2024 bjp candidates akhilesh mayawati arvind kejriwal

Published

on


UP Top News Today 24 March 2024: गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम शहर के पांडेयहाता से निकलने वाली भक्त प्रह्लाद की शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे। इस बार शोभायात्रा में राम मंदिर की झांकी खास रहेगी तो वहीं श्रद्धालुओं को बरसाना की होली का रंग भी देखने को मिलेगा। गोरक्षपीठ की सहभागिता होने से यह शोभायात्रा 10 वर्षों से विशिष्ट बनी हुई है। पांडेयहाता से निकलने वाली परंपरागत होलिका दहन की शोभायात्रा का हर वर्ष योगी आदित्यनाथ शुभारंभ करने स्वयं पहुंचते हैं। इस वर्ष भी वह भक्त प्रह्लाद की आरती और फूलों से होली खेलने के बाद शोभायात्रा की शुरुआत करेंगे।

होली पर घर पहुंचने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे के उनकी सुविधा के लिए कुछ स्‍पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया है। 24 मार्च को गोरखपुर, छपरा, लालकुआं और मऊ से रवाना होने वाली होली स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि होली स्पेशल ट्रेनों में हर श्रेणियों में बर्थ खाली है।  होली के बाद वापसी के लिए यात्रियों के पास तत्काल कोटे की 52 सौ सीटों के अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का सहारा है।

पढ़ें यूपी की टॉप न्‍यूज 

बदायूं मर्डर: पुलिस से संतुष्ट नहीं बच्चों के पिता, आत्मदाह की कोशिश

बदायूं में दो बच्चों की हत्या के पीछे की वजह अब तक किसी के गले नहीं उतर रही है। पुलिस की गोल मोल कहानी पर कोई भी यकीन नहीं कर रहा है। बच्चों के पिता विनोद ठाकुर पुलिस से हत्या की असल वजह की जांच करने की गुहार लगा रहे है, लेकिन पुलिस परिवार के संतुष्ट होना का दावा कर रही है।

बदायूं मर्डर: पुलिस से संतुष्ट नहीं बच्चों के पिता, आत्मदाह की कोशिश

यात्री उतने ही फिर होली आते ही दोगुना क्‍यों हुआ फ्लाइट्स का किराया? 

होली पर विमानों का किराया दोगुना तक बढ़ गया है। देश के अलग-अलग शहरों से प्रयागराज आने वाले विमानों के यात्री किराए में वृद्धि हुई है। हैरानी की बात यह कि पर्व पर यहां से जाने वाले यात्री सामान्य दिनों की तरह हैं, फिर भी निजी एयर लाइन ने किराया बढ़ाया है।

यात्री उतने ही फिर होली आते ही दोगुना क्‍यों हुआ फ्लाइट्स का किराया? 

भरे मंडप में दनादन किए 3 फायर, पिस्टल वाली दुल्हन को खोज रही पुलिस

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शादी समारोह में शान के लिए दुल्हन को हर्ष फायरिंग करना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर गोली चलाने का वीडियो वायरल होने के बाद से दुल्हन की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। वायरल वीडियो में दुल्हन लगातार गोलियां चलाती नजर आ रही है। 

भरे मंडप में दनादन किए 3 फायर, पिस्टल वाली दुल्हन को खोज रही पुलिस

प्रियंका हो सकती हैं रायबरेली से उम्‍मीदवार, दमखम से लड़ने की तैयारी 

कांग्रेस विरासत के तौर पर रायबरेली सीट हर हाल में अपने पास रखने के लिए पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में है। क्षेत्र के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लगातार दबाव बनाए हुए हैं कि इस बार प्रियंका गांधी यहां से चुनाव लड़ें। प्रियंका गांधी खुद भी रायबरेली के लोगों से सीधे संपर्क में हैं।

प्रियंका हो सकती हैं रायबरेली से उम्‍मीदवार, दमखम से लड़ने की तैयारी 

अजब-गजब! जवाब नहीं सूझा तो छात्र लिख दी राजा दशरथ की कहानी

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कर रहे कई शिक्षकों को प्रश्नों के अजीबो-गरीब उत्तर पढ़ने को मिल रहे हैं। वैसे तो यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्रों पर स्मार्ट फोन ले जाने पर रोक लगा रखी है लेकिन कॉपियों पर कुछ ऊलजुलूल जवाब बाहर तक पहुंच जा रहे हैं। इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान के प्रश्नपत्र में सवालों का जवाब नहीं सूझा तो एक छात्र ने राजा दशरथ और रानियों की कहानी लिख डाली।

अजब-गजब! जवाब नहीं सूझा तो छात्र लिख दी राजा दशरथ की कहानी

शिक्षकों की अब नहीं रुकेगी वेतन और बढ़ोतरी, सभी बीएसए को आदेश

स्थापित नियमों के अधीन औपचारिक आदेश जारी न होने तक किसी भी शिक्षक अथवा शिक्षणेतर कर्मचारी का वेतन अथवा वेतन वृद्धि नहीं रोकी जाएगी। स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने इस विषय में सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया है। विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों में अपेक्षित परिणाम प्राप्त न होने अथवा विभागीय आदेशों की अवहेलना के कारण शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मियों के विरुद्ध बीएसए के स्तर पर कार्रवाई की जाती है।

शिक्षकों की अब नहीं रुकेगी वेतन और बढ़ोतरी, सभी बीएसए को आदेश

भैंसों के तबेले से आ रही थीं चीखें, इस हाल में मिली नाबालिग लड़की

आगरा के एक गांव में शनिवार को सहेली से किताब लेकर घर लौट रही कक्षा नौ की छात्रा को दो युवकों ने अगवा कर भैंसों के तबेले में बंधक बना लिया। वहां उससे दुराचार का प्रयास किया। छात्रा की चीखें सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने उसको मुक्त कराया। मुख्य आरोपी फरार हो गया। आरोपी युवक दूसरे समुदाय के होने से गांव मे तनाव है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। 

भैंसों के तबेले से आ रही थीं चीखें, इस हाल में मिली नाबालिग लड़की

सपा ने दो दिन पूर्व जिसे पद से हटाया फिर उसे ही अध्यक्ष बनाया

समाजवादी पार्टी के कुछ बड़े नेता और पदाधिकारी आपस में ही शह-मात का खेल रहे हैं। इसका एक हालिया उदाहरण आंवला में देखने को मिला। दो दिन पहले ही जिस इंद्रपाल सिंह यादव को आंवला विधानसभा के अध्यक्ष के पद से हटाया गया, उसे शनिवार को फिर से नामित कर दिया गया। पार्टी के कुछ लोग दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई बता रहे हैं। 

सपा ने दो दिन पूर्व जिसे पद से हटाया फिर उसे ही अध्यक्ष बनाया

झांसा दे विंग कमांंडर से ठग लिए दो करोड़, बैंक कर्मी सहित दो गिरफ्तार

स्टॉक ट्रेडिंग मोटे मुनाफे का झांसा देकर विंग कमांडर के साथ 1.99 करोड़ की ठगी हुई थी। साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराधियों के गैंग से जुड़े दो आरोपियों को पकड़ा है। एक इंडसइंड बैंक में कर्मचारी है। एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। वह शातिरों के लिए चालू खाते खुलवाया करता था। 

झांसा दे विंग कमांंडर से ठग लिए दो करोड़, बैंक कर्मी सहित दो गिरफ्तार

यूपी की अन्‍य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्‍दुस्‍तान’ के साथ।   



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version