Uttar Pradesh
UP Top News Today 22 March 2024 Holi Celebration Lok Sabha Election 2024 Azam Khan BJP Yogi Adityanath Akhilesh Yadav SP Congress
UP Top News Today 22 March 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अब शत्रु संपत्ति और नदी की जमीन कब्जाने के तीन मुकदमों में कोर्ट ने उन पर आरोप तय कर दिए हैं। इनमें एक मामला नदी की जमीन कब्जाने का है जबकि दो मामले शत्रु संपत्ति कब्जाने के हैं।
आगरा की रुनकता (सिकंदरा) निवासी 19 वर्षीय युवती चार माह से गर्भवती थी। बुधवार की रात उसकी हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। आरोप है कि गर्भपात के लिए वह प्रेमी की बात मानती चली गई। प्रेमी उसे शिकोहाबाद तक ले गया।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
लोकसभा चुनाव 2024: सपा-कांग्रेस यहां लड़ेगी अंतर कम करने की लड़ाई, बाद में जीत की ओर बढ़ेंगे कदम
ताजनगरी आगरा में सपा-कांग्रेस गठबंधन की राह बहुत कठिन है। मार्जिन बड़ी बाधा है। यानि भाजपा जितने वोटों के अंतर से जीतती आई है, पहले उसकी भरपाई करनी होगी। तभी लड़ाई दिलचस्प होगी। भले ही ताजनगरी दलितों की राजधानी मानी जाती है। लेकिन यहां वैश्यों की तादाद भी अच्छी खासी है। इनकी आबादी करीब 3.15 लाख मानी जाती है। दूसरे नंबर पर दलित आते हैं।
सपा-कांग्रेस यहां लड़ेगी अंतर कम करने की लड़ाई, बाद में जीत की ओर बढ़ेंगे कदम
आजम खान की कम नहीं हो रही मुश्किलें, अब शत्रु संपत्ति कब्जाने में आरोप तय
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अब शत्रु संपत्ति और नदी की जमीन कब्जाने के तीन मुकदमों में कोर्ट ने उन पर आरोप तय कर दिए हैं। इनमें एक मामला नदी की जमीन कब्जाने का है जबकि दो मामले शत्रु संपत्ति कब्जाने के हैं। वर्ष 2019 में थाना अजीमनगर में तीन मुकदमें दर्ज हुए थे। इनमें एक मामला तत्कालीन नायब तहसीलदार केजी मिश्रा ने कराया था।
12वीं की छात्रा हुई 4 माह की गर्भवती, अस्पताल से आई ऐसी खबर, मचा हंगामा
आगरा की रुनकता (सिकंदरा) निवासी 19 वर्षीय युवती चार माह से गर्भवती थी। बुधवार की रात उसकी हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। आरोप है कि गर्भपात के लिए वह प्रेमी की बात मानती चली गई। प्रेमी उसे शिकोहाबाद तक ले गया। एक जगह भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर युवती को एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर आया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद गोला थानेदार समेत पूरा स्टाफ लाइन हाजिर
पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले में आरोपी बनाए गए थानेदार और चौकी इंचार्ज के अलावा ड्यूटी पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को गुरुवार देर रात एसएसपी डॉ. ग्रोवर ने लाइन हाजिर कर दिया है। चूंकि इसी थाने में पुलिस वालों पर हत्या का केस दर्ज है, ऐसे में यह कार्रवाई तय मानी जा रही थी।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद 1 करोड़ 12 लाख भक्तों ने किए श्रीरामलला के दर्शन
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को शुक्रवार को दो माह पूरे हो रहे हैं। इसके साथ ही यहां दर्शन-पूजन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। 22 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक 1 करोड़ 12 लाख श्रद्धालुओं को भगवान रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है। अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के लिए यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बीते वर्ष की अपेक्षा तेजी से बढ़ी है।
निभाई काशी की रस्म, मसाने की होली में उड़ाई चिता भस्म, जानें क्या है मान्यता
काशी में देवस्थान और महाश्मशान का अलग ही महत्व है। यहां जन्म और मृत्यु दोनों मंगल है। ऐसी मंगलमयी काशी में रंगभरी एकादशी पर गृहस्थों के साथ होली खेलने के बाद बाबा ने द्वादशी तिथि पर गुरुवार को भूत, प्रेत और गणों के साथ होली खेली। शोकाकुल जनों से भरा रहने वाला महाश्मशान मणिकर्णिका दो घंटों के लिए उत्सव स्थल में तब्दील हो गया। शवदाह के लिए आए उदास लोग भी अपना दुख:-दर्द भूलकर इस उत्सव का हिस्सा बन गए।
टिकट की चाह में संघ के दरबार में भाजपा के दावेदार, हर तरह से कर रहे पैरवी
मुरादाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा के टिकट के कुछ दावेदार संघ के दरबार में पहुंचे हैं। टिकट की चाह में वह अपनी पैरवी हर स्तर से करने में जुटे हैं। भाजपा ने एक और सूची गुरुवार को जारी की पर उसमें मुरादाबाद के प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का फीड बैक प्रत्याशी चयन मे अहम होता है पर संघ अपना फीडबैक पहले ही दे चुका है।
सांसद व विधायक निधि से नहीं कराए जा सकेंगे नए काम, सभी डीएम को निर्देश
चुनाव आयोग ने नए विकास कार्यों के लिए पैसे देने पर रोक लगा दी है। सांसद और विधायक अपने संसदीय या विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं के लिए आदर्श आचार संहिता लागू रहने तक कोई नया फंड जारी नहीं करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए।
लोकसभा चुनाव 2024: 73 वर्षों में 380 गुणा बढ़ी चुनाव खर्च की सीमा, 95 लाख तक हुई
आजादी के बाद 1951 में हुए पहले संसदीय चुनाव में प्रत्याशियों के लिए चुनाव खर्च की सीमा 25 हजार तय की गई थी। वक्त के साथ यह सीमा बढ़ाई जरूर गई लेकिन अब 18वीं लोकसभा के लिए होने जा रहे चुनावों तक यह 389 गुणा बढ़ाकर 95 लाख कर हो गई है। 1951 के बाद यह अगले चार लोकसभा चुनावों यानि 1967 के संसदीय चुनाव तक 25 हजार रुपये ही चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा थी।
आगजनी केस में विधायक इरफान सोलंकी पर आज आ सकता है फैसला, यह था मामला
विधायक इरफान सोलंकी के आगजनी मामले में शुक्रवार को एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट से फैसला आ सकता है। महराजगंज जेल से विधायक को लाकर या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से फैसला सुनाया जा सकता है। इससे पहले 14 और 19 मार्च को तारीख तय होने के बावजूद फैसला नहीं आ सका। अभियोजन विधायक को कड़ी सजा कराने में जुटा है।
यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।