Uttar Pradesh
UP Top News Today 17 April Ram Navami Ram lala Suryabhishek Lok sabha elections 2024 Priyanka Gandhi Road Show CM Yogi Adityanath
UP Top News Today 17 April 2024: अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर में रामनवमी का मुख्य पर्व बुधवार को पहली बार मनाया जाएगा। यह पहली रामनवमी भी ऐतिहासिक होगी। इस पर्व पर रामलला के प्राकट्य बेला में मध्याह्न भगवान के ललाट पर सूर्याभिषेक होगा।
यूपी में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। दो दिन तक तेज हवाएं चलने के बाद फिर बारिश के आसार हैं। उसके बाद तापमान बढ़ेगा और गर्मी के तेवर और तल्ख हो सकते हैं। दिन के साथ ही रात का तापमान भी तेजी से बढ़ने के आसार हैं। मौसम में बीते एक सप्ताह से लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
रामलला के प्राकट्य के क्षणों में होगा अलौकिक सूर्याभिषेक, 56 भोग संग पंजीरी का लगेगा भोग
अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर में रामनवमी का मुख्य पर्व बुधवार को पहली बार मनाया जाएगा। यह पहली रामनवमी भी ऐतिहासिक होगी। इस पर्व पर रामलला के प्राकट्य बेला में मध्याह्न भगवान के ललाट पर सूर्याभिषेक होगा। अध्यात्म और विज्ञान के इस समन्वय होने वाले सूर्याभिषेक के लिए मंगलवार को भी मध्याह्न अंधेरे में ट्रायल किया गया।
रामलला के प्राकट्य के क्षणों में होगा अलौकिक सूर्याभिषेक, 56 भोग संग पंजीरी का लगेगा भोग
एक महीने पहले किशोरी का रेप, राज खुलते की सहेली पर केस दर्ज, पढ़ें पूरा मामला
कन्नौज में तालग्राम के एक गांव में एक युवक ने किशोरी संग दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। दुष्कर्म पीड़िता की मां ने युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में पड़ोस की ही एक लड़की पर भी केस दर्ज हुआ है। मां ने कहा कि पड़ोस की लड़की किशोरी को बुलाकर खेत पर ले गई थी।
दो रुपये में पता चलेगा वोटर असली या नकली, पहले कोई और डाले वोट तो करें ये काम
मतदान के दिन अक्सर पोलिंग बूथ पर फर्जी मतदान की शिकायतें सामने आती हैं। अब दो रुपये में इस्रका पता चल चाएगा कि वोटर फर्जी है या असली। लोकसभा चुनाव 2024 में फर्जी वोटर पहचानने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने वोटिंग के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। इसके तहत किसी भी प्रत्याशी के एजेंट फर्जी वोट का पता लगाने के लिए दो रुपये की रसीद कटवाकर उस वोट को चैलेंज कर सकते हैं।
UP Weather: यूपी के इन जिलों में झमाझम बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत
यूपी में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। दो दिन तक तेज हवाएं चलने के बाद फिर बारिश के आसार हैं। उसके बाद तापमान बढ़ेगा और गर्मी के तेवर और तल्ख हो सकते हैं। दिन के साथ ही रात का तापमान भी तेजी से बढ़ने के आसार हैं। मौसम में बीते एक सप्ताह से लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। पहले धूप के तेवर चढ़े और उसके बाद तीन दिन तक आसमान में बादल छाए रहे। कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई।
ब्रज की इन सीटों पर आज तक नहीं बनी कोई महिला सांसद, मैदान में उतरीं केवल इतनी प्रत्याशी
ब्रज की लोकसभा सीटों में आगरा, फिरोजाबाद और एटा ऐसे लोकसभा क्षेत्र हैं जहां से अभी तक कोई महिला संसद में नहीं पहुंच पाई है। सीकरी लोकसभा के गठन के साथ पहली जीत बसपा प्रत्याशी सीमा उपाध्याय ने दर्ज की थी। हालांकि ब्रज मथुरा, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस सीट ऐसी हैं जहां महिलाओं ने जीत दर्ज कर दिल्ली का सफर तय किया है। आजादी के बाद 1952 पहले लोकसभा चुनाव अब तक आगरा लोकसभा सीट पर किसी महिला को प्रतिनिधित्व का मौका नहीं मिला है।
पूरी ख्बर यहां पढ़ें: ब्रज की इन सीटों पर आज तक नहीं बनी कोई महिला सांसद, मैदान में उतरीं केवल इतनी प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 46 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति, जानें कौन है सबसे अधिक धनवान, कितनों पर आपराधिक मामले
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर लड़ रहे उम्मीदवारों में 91 में से 42 यानी 46 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। बहुजन समाज पार्टी के 8 में से 8, भाजपा के 7 में से 7, समाजवादी पार्टी के 4 में से 4 यानी सौ फीसदी प्रत्याशी करोड़पति हैं। इसी तरह कांग्रेस के 4 में से 3 यानी 75 फीसदी, जय हिन्द नेशनल पार्टी के 2 में से 2 और समाज विकास क्रांति पार्टी के एक उम्मीदवार करोड़पति है।
भारत-नेपाल बॉर्डर पर लगे कैंप में आत्महत्या, एसएसबी जवान ने खुद को गोली मारी
लखीमपुर के बेलरायां में भारत-नेपाल सीमा पर डांगा एसएसबी कैंप में मंगलवार की शाम एक जवान ने खुद को सरकारी राइफल से गोली मार ली। गोली उसके चेहरे के पास गर्दन में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन फानन सीएचसी निघासन लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुद को गोली मारने का क्या कारण है इसका पता लगाया जा रहा है।
शादी का झांसा दे युवक को फंसाया, फिर रची अपहरण की कहानी, दुल्हन समेत 5 पर केस
गाजियाबाद निवासी एक युवक को शादी का झांसा देकर एक युवती और उसके मित्रों ने करीब सवा लाख रुपये ठग लिया। मंगलवार को शादी के बाद जब दूल्हा और उसके परिजन वाहन से दुल्हन को लेकर जाने लगे तो रास्ते में फिल्मी अंदाज में उनका अपहरण कर लिया। इसके बाद दुल्हे के मोबाइल से फोन कर उसके परिजनों से और रूपये की मांग करने लगे।
पहले चरण का प्रचार थमने से पहले प्रियंका गांधी का आज सहारनपुर में रोड शो
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 17 अप्रैल को सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में रोड शो करेंगी। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. सी.पी. राय ने दी। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गाज़ियाबाद में संयुक्त प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया से बातचीत करेंगे।
सोशल मीडिया पर रील बना दलों और प्रत्याशियों का प्रचार हथियार, चल रहे चुनावी वार-प्रतिवार
आम आदमी के जीवन में अपना अहम स्थान बना चुके स्मार्टफोन, लैपटाप को ही राजनीतिक दलों ने इस आम चुनाव में चुनावी हथियार बना लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म यू ट्यूब, एक्स, फेसबुक पर सभी तरह के चुनावी वार-प्रतिवार चल रहे हैं। छोटे-छोटे रील (शार्ट्स) के माध्यम से जहां विरोधियों पर हमले बोले जा रहे हैं, वहीं अपनी उपलब्धियों का बखान भी किया जा रहा है।
यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।