Uttar Pradesh
up top news today 09 april first day of navratri pm modi pilibhit visit lok sabha elections 2024 cm yogi akhilesh yadav
UP Top News Today: लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी आज फिर यूपी दौरे पर आ रहे हैं। वह पीलीभीत में भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के पक्ष में रैली को सम्बोधित करेंगे। इसके पहले पीएम मेरठ और सहारनपुर में रैली कर चुके हैं। पीलीभीत की रैली में सीएम योगी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी इस रैली में मौजूद रहेंगे। पीलीभीत के बाद सीएम योी रामपुर और हापुड़ में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है। इस मौके पर यूपी के दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी है। उधर, प्रयागराज में श्रद्धालुओं ने चैत्र नवरात्रि के पहले दिन गंगा और यमुना नदी में पवित्र डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की। लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित मां पूर्वी देवी मंदिर के कपाट सुबह 6:30 बजे खुले। नवरात्र के मौके पर आज से दुर्गा सप्तशती का पाठ और हवन आदि का भी आरंभ हो रहा है। लखनऊ के चौक स्थित श्री बड़ी काली जी मंदिर में सुबह से भक्तों की कतार लगी है। यूपी के विभिन्न जिलों में मां के मंदिरों में जयकारे लग रहे हैं।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
सीएम योगी ने लोकसभा चुनाव में झोंकी ताकत, हर सीट से आई डिमांड
लोकसभा चुनाव 2024 में 400 से अधिक सीटों पर प्रचंड जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक के बाद एक अलग-अलग प्रांतों में बड़ी रैलियां और रोड शो कर जनमत को पक्ष में करने में जी-जान से जुटे हैं। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पीएम मोदी के मिशन 400 प्लस के टार्गेट को पूरा करने के लिए अनथक प्रयास कर रहे हैं।
सीएम योगी ने लोकसभा चुनाव में झोंकी ताकत, हर सीट से आई डिमांड
यूपी के रण में ऐसे मोर्चा संभालेंगे राहुल-प्रियंका और अखिलेश, सपा-कांग्रेस का प्लान तैयार
इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। तय हुआ कि हर चरण में सपा कांग्रेस की संयुक्त रैलियां हों और उसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव अवश्य शामिल हों। इसके अलावा अखिलेश और राहुल की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के आयोजन पर सहमति बनी। इसमें इंडिया गठबंधन के मुद्दों और भाजपा के आरोपों का समुचित जवाब दिया जाएगा।
यूपी के रण में ऐसे मोर्चा संभालेंगे राहुल-प्रियंका और अखिलेश, सपा-कांग्रेस का प्लान तैयार
UP के रण में ऐसे मोर्चा संभालेंगे राहुल-प्रियंका-अखिलेश, प्लान तैयार
इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। तय हुआ कि हर चरण में सपा कांग्रेस की संयुक्त रैलियां हों और उसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव अवश्य शामिल हों। इसके अलावा अखिलेश और राहुल की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के आयोजन पर सहमति बनी। इसमें इंडिया गठबंधन के मुद्दों और भाजपा के आरोपों का समुचित जवाब दिया जाएगा।
UP के रण में ऐसे मोर्चा संभालेंगे राहुल-प्रियंका-अखिलेश, प्लान तैयार
यूपी की 7 सीटों पर भाजपा, सपा, कांग्रेस के प्रत्याशी नहीं हुए घोषित; एक दूसरे के ऊपर निगाहें
एनडीए व इंडिया गठबंधन के बीच यूपी की चुनावी बिसात पर शह मात का खेल प्रत्याशी उतारने में भी चल रहा है। सात सीटों पर भारतीय जनता पार्टी व सपा- कांग्रेस गठबंधन एक दूसरे के प्रत्याशी के इंतजार में निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। पहले -आप पहले -पहले आप जैसी स्थिति बनी हुई है। एक दूसरे के संभावित उम्मीदारवारों के नामों पर कई दौर की बैठकों में माथापच्ची चल रही है। इसके चलते संबंधित पार्टियों में दावेदार से लेकर कार्यकर्ता तक ऊहापोह में हैं।
यूपी की 7 सीटों पर भाजपा, सपा, कांग्रेस के प्रत्याशी नहीं हुए घोषित; एक दूसरे के ऊपर निगाहें
अयोध्या से जनकपुर तक सीधी ट्रेन जल्द, रूट मैप तैयार; जानें डिटेल
अयोध्या धाम से गोरखपुर के रास्ते नेपाल के जनकपुर तक सीधी ट्रेन का संचालन लगभग तय हो गया है। इसके लिए एनआर और एनईआर के साथ ईसीआर ने रूट तैयार कर लिया है। बस आईआरटीटीसी की बैठक में अंतिम मुहर लगनी बाकी है। उधर, नेपाल के साथ ही भारतीय दूतावास ने भी अपने स्तर पर इस ट्रेन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक-दो सेक्शन छोड़ दें तो अयोध्या से जनकपुर तक इस ट्रेन की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: अयोध्या से जनकपुर तक सीधी ट्रेन जल्द, रूट मैप तैयार; जानें डिटेल
खेल बिगाड़ेगी मायावती की सोशल इंजीनियरिंग? ‘इंडी’ ही नहीं NDA को भी परेशान कर रही हाथी की चाल
सियासत में भाजपा की ‘बी’ टीम कही जाने वाली बहुजन समाज पार्टी ने एक बार फिर सोशल इंजीनियरिंग की रणनीति इख्तियार कर विरोधी दलों के लिए कड़ी चुनौती पेश कर दी है। बसपा ने ब्राह्मण, मुस्लिम और क्षत्रिय उम्मीदवारों को उतार कर वर्ष 2007 जैसी सोशल इंजीनियरिंग पर दांव लगाया है। बसपा की यह रणनीति जहां एक ओर इंडिया गठबंधन के लिए मुसीबत बन सकती है तो एनडीए के लिए भी परेशानी का सबब बने तो हैरत नहीं।
खेल बिगाड़ेगी मायावती की सोशल इंजीनियरिंग? ‘इंडी’ ही नहीं NDA को भी परेशान कर रही हाथी की चाल
लोकसभा चुनाव: यूपी से सटे एमपी के संसदीय क्षेत्रों में बसपा दमदार, सपा को हरा निकली आगे
यूपी से लगी एमपी की सीमावर्ती संसदीय क्षेत्रों में सपा से अधिक बसपा का प्रभाव रहा है। बसपा के चुनाव चिन्ह हाथी पर सवार होकर अब तक तीन अलग-अलग संसदीय चुनावों में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार लोकसभा पहुंच चुके हैं। इसकी तुलना में समाजवादी पार्टी अब तक एक भी संसदीय सीट पर जीत दर्ज नहीं करा सकी हैं। वोट शेयर के मामले में भी मध्य प्रदेश में बसपा सपा से बहुत आगे हैं।
लोकसभा चुनाव: यूपी से सटे एमपी के संसदीय क्षेत्रों में बसपा दमदार, सपा को हरा निकली आगे
बीजेपी ने मौसम के हिसाब से बनाया प्लान, भाजपाई तड़के ही करेंगे ये काम
तपती दोपहरी लोगों को ही नहीं राजनैतिक दलों, नेताओं और चुनाव आयोग को भी बेचैन कर रही है। उनकी चिंता यह है कि भीषण गर्मी के चलते यदि उनके समर्थक वोटर घरों से नहीं निकले, तो क्या होगा? भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए रणनीति तय कर ली है।
बीजेपी ने मौसम के हिसाब से बनाया प्लान, भाजपाई तड़के ही करेंगे ये काम
खेल बिगाड़ेगी माया की सोशल इंजीनियरिंग? हाथी की चाल से NDA भी परेशान
सियासत में भाजपा की ‘बी’ टीम कही जाने वाली बहुजन समाज पार्टी ने एक बार फिर सोशल इंजीनियरिंग की रणनीति इख्तियार कर विरोधी दलों के लिए कड़ी चुनौती पेश कर दी है। बसपा ने ब्राह्मण, मुस्लिम और क्षत्रिय उम्मीदवारों को उतार कर वर्ष 2007 जैसी सोशल इंजीनियरिंग पर दांव लगाया है। बसपा की यह रणनीति जहां एक ओर इंडिया गठबंधन के लिए मुसीबत बन सकती है तो एनडीए के लिए भी परेशानी का सबब बने तो हैरत नहीं।
खेल बिगाड़ेगी माया की सोशल इंजीनियरिंग? हाथी की चाल से NDA भी परेशान
यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।