Uttar Pradesh

UP Mathura Woman Jumped in Yamuna River With three daughters in stress due to husband illegal affairs

Published

on


ऐप पर पढ़ें

मथुरा में गृहक्लेश व अवैध संबंध से परेशान एक महिला सोमवार देर शाम हंसगंज स्थित फलाहारी बाबा के आश्रम के निकट अपने तीन बेटियों को लेकर यमुना में कूद गई। घटना में तीनों बच्चियों की मौत हो गई है, जबकि महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार देर शाम एक महिला यमुना पार हंसगंज स्थित फलाहारी बाबा के आश्रम के निकट पहुंची। महिला के साथ तीन बच्चियां थीं। 

महिला ने तीनों बच्चियों को एक साथ गोद में लिया और यमुना में कूद गयी। खेतों से लौट रहे ग्रामीणों ने यमुना में कूदते हुए उसे देख लिया। तुरंत ही कई ग्रामीण यमुना में कूद पड़े और दूब रही बच्चियों और महिला को बचाने में जुट गये। ग्रामीणों ने प्रयास कर तीनों बच्चियों और महिला को यमुना से निकाल लिया और पुलिस को सूचना दी। तुरंत ही बच्चियों और महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। 

लड़की के नाम से ऐसी चिढ़ बोर्ड पर लिखा देखा घूमा दिमाग, हॉस्पिटल में फोन कर जो कहा उड़े सबके होश

पुलिस से बताया कि मूलत्तः आगरा के एत्माद्दौला निवासी हरिओम पंजाबी पेच में रहता है। मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। उसकी पत्नी पूनम गृहक्लेश के चलते तीनों बच्चियों 8 वर्षीय अंशिका, 5 वर्षीय बंशिका और 3 वर्षीय चारू को लेकर यमुना में कूद गई। महिला की हालत गंभीर है। कहा जा रहा है कि पति के अवैध संबंधों के कारण घर में आए दिन कलेश हो रहे थे। इससे महिला बेहद तंग थी। बच्चियां भी छोटी थीं। पत्नी ने तनाव में आकर आत्महत्या की कोशिश की है।

पुलिस का कहना है कि बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वहीं महिला की हालत में सुधार का इंतजार है जिससे बयान लिया जा सके। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी महिला के परिजनों को दी है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version