Uttar Pradesh

UP Lok Sabha Elections 2024 Rajnath Singh Prayed lord Hanuman Smriti Irani performed puja before Nominations Today

Published

on


ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लखनऊ से अपना नामांकन भरा। बीजेपी उम्मीदवार राजनाथ सिंह आज नामांकन से पहले भगवान की शरण में पहुंचे। उन्होंने लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद राजनाथ सिंह ने लखनऊ में रोड शो किया। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी आज अमेठी से अपना नामांकन भरा। स्मृति ईरानी ने नामांकन से एक दिन पहले रामलला के दर्शन किए। स्मृति ईरानी ने अयोध्या के 9 मंदिरों में दर्शन किए। आज उन्होंने सुबह को अपने घर में हवन-पूजन किया।

लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां से वह पार्टी रथ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अन्य नेताओं के साथ पार्टी कार्यालय से रवाना हुए। राजनाथ सिंह ने रोड शो किया। स्मृति ईरानी ने भी नामांकन के लिए जाने से पहले अमेठी में रोड शो किया। अमेठी से सांसद और भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी लगातार तीसरी बार आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुकी हैं। उनके नामांकन में मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव समेत कई अन्य नेता भी शामिल हुए। पार्टी कार्यालय से रोड-शो निकल कर शहर में भ्रमण हुआ, उसके बाद कलेक्ट्रेट मोड़ पर रोड-शो समाप्त हुआ। यहां से वह अपने प्रस्तावक व अन्य लोगों के साथ कलेक्ट्रेट नामांकन करने पहुंचीं। 

एएमयू के पूर्व छात्र राशिद अली के साथ पुलिस का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, कई केस में वांटेड

26 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। 20 मई को चुनाव है। नामांकन तीन मई तक चलेगा। भाजपा की स्मृति इरानी ने दो पर्चे लिए। भाजपा ने इस बार भी अमेठी से स्मृति को मैदान में उतारा है, लेकिन कांग्रेस अपना उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। राजनाथ सिंह लगातार दो बार से लखनऊ लोकसभा सीट जीत रहे हैं। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस-सपा के साझा उम्मीदवार रविदास मेहरोत्रा से है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version