Uttar Pradesh

UP Kanpur Man Killed for stopping to come home after Illicit Relations with wife dead body threw on road

Published

on


ऐप पर पढ़ें

कानपुर देहात में सट्टी थाना क्षेत्र के कथरी गांव के एक अधेड़ की गांव के ही एक युवक ने सोमवार रात में डंडे से हमलाकर हत्या कर दी। शोर सुनकर लोगों को आता देखकर आरोपित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे अफसरों की छानबीन व फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने कहा कि जल्द कार्रवाई की जाएगी।

सट्टी थाना क्षेत्र के कथरी गांव के रहने वाले पचास वर्षीय नाहर सिंह के घर में गांव के अश्विनी का आना जाना था। इसको लेकर हो रही बदनामी के कारण उन्होंने अश्विनी को अपने घर आने से मना कर दिया था। नाहर सिंह को शक था कि उनकी पत्नी के साथ अश्विनी के अवैध संबंध हैं। इस पर उन्होंने अश्विनी को घर आने से रोक दिया था। इससे वह नाहर सिंह से खुन्नस मानता था।

सोमवार रात में नाहर सिंह शौच के लिए खेतों पर गए थे। वहां से वापस आते समय गांव के बाहर सड़क पर अश्विनी ने डंडे से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर में कई प्रहार होने से उनकी मौत हो गई। शोरगुल सुनकर दौड़े परिजनों वा मोहल्ले के लोगों को आता देखकर आरोपित वहां से फरार हो गया। इनकी मौत से परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। उनके पुत्र आजाद सिंह की सूचना पर एएसपी राजेश पांडेय, एसओ सट्टी शिव शंकर फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा छानबीन की।

एक महीने पहले किशोरी का रेप, राज खुलते की सहेली पर केस दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

फोरेसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मामले में पुत्र आजाद की तहरीर पर अश्विनी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसपी ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में अवैध संबंधों के शक में घर आने से मना करने पर अश्विनी द्वारा हत्या करने की बात सामने आई है। आरोपित की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version