Connect with us

Uttar Pradesh

UP gets three new Vande Bharat Express Train Lucknow to Dehradun Patna to Gomtinagrar via Ayodhya Ranchi Varanasi

Published

on

UP gets three new Vande Bharat Express Train Lucknow to Dehradun Patna to Gomtinagrar via Ayodhya Ranchi Varanasi


ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रेल यात्रियों को ढेरों सौगात दी। प्रधानमंत्री ने 12 मार्च को अहमदाबाद से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए 10 वंदे ट्रेनों का लोकार्पण किया। चार वंदे भारत का विस्तार किया। इनमें से तीन वंदे भारत यूपी को मिली। लखनऊ से पटना, लखनऊ से देहरादून और वाराणसी से रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया। लखनऊ-देहरादून के बीच 19 मार्च से वंदेभारत शुरू हो सकती है। विस्तार हुई वंदे भारत में गोरखपुर से लखनऊ आने वाली वंदे भारत प्रयागराज तक चलेगी। इसके अलावा गतिशक्ति टर्मिनल, गुड्स शेड, जन औषधि केंद्र, रेल कोच रेखां और एक जिला एक उत्पाद का लखनऊ, आलमनगर सहित 22 स्टेशनों पर लोकार्पण किया। 

गोमतीनगर-पटना वंदे भारत 18 से चलेगी

लखनऊ के गोमतीनगर से पटना वंदेभारत 18 मार्च से नियमित चलेगी। 22345 वंदे भारत पटना से सुबह 06:05 बजे चलकर दोपहर 02:30 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। वापसी में 22346 वंदे भारत दोपहर 3:20 बजे रवाना होकर पटना रात 11:45 बजे पहुंचेगी। यह अयोध्या धाम, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर व आरा में रुकेगी।

गोरखपुर वंदे भारत 14 से प्रयागराज तक जाएगी

गोरखपुर से लखनऊ वंदे भारत ट्रेन का विस्तार प्रयागराज तक कर दिया गया है। 12 मार्च को प्रयागराज से सुबह 9:15 बजे हरी झंडी दिखाई जाएगी। ट्रेन चास्थाग दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगी। रूटीन में यात्रियों के लिए वंदे भारत ट्रेन 14 मार्च से प्रयागराज तक तीन घंटे में सफर कराएगी। यह ट्रेन रायबरेली में रुकेगी।

पूर्वांचल में ‘बाघ’ की सवारी का बढ़ा क्रेज, आक्‍यूपेंसी के मामले में टूटा पुराना रिकॉर्ड

वाराणसी को भी सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बनारस, वाराणसी सिटी व सारनाथ स्टेशनों को ओडीओपी स्टॉल और कोच रेस्टोरेंट की सौगात दी। वीडियो कांफ्रेसिंग से पटना से लखनऊ वाया अयोध्या और रांची से बनारस के बीच वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही व्यास नगर स्टेशन पर गुड्स शेड का उद्घाटन किया। इन कार्यक्रमों का कैन्ट स्टेशन पर सजीव प्रसारण हुआ। इस दौरान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु व विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने बनारस स्टेशन पर जन औषधि केंद्र और वाराणसी सिटी स्टेशन पर स्थापित रेल कोच रेस्टोरेंट का लोकार्पण बटन दबाकर किया।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement