Uttar Pradesh
UP Badaun Double Murder Accused Javid Arrested said in Viral Video had good terms with victim family – बदायूं डबल मर्डर: आरोपी जाविद गिरफ्तार, बोला
ऐप पर पढ़ें
बदायूं में आयुष और आहान के डबल मर्डर का फरार 25 हजार इनामी आरोपी जाबिद का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह खुद को बेकसूर बता रहा है। उसने वीडियो में लोगों से कहा कि हमारे बच्चों के परिवार से अच्छे ताल्लुकात थे। सब कुछ साजिद ने किया होगा, हम वहां नहीं थे। जब घटना के बारे में पता चला तो पुलिस के डर से दिल्ली भाग गया था। अब मुझे पुलिस के पास ले चलो। पुलिस ने जाविद को गिरफ्तार कर लिया। जाविद का वीडियो बरेली के सेटेलाइट इलाके का बताया जा रहा है। जाबिद एक ऑटो में बैठे नजर आ रहा है।
वीडियो में जाविद लोगों से पुलिस के पास ले जाने की मिन्नतें कर रहा। बदायूं पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह जाबिद ने बरेली के बारादरी थाने में सरेंडर किया है। पुलिस टीम उसे लेकर आ रही है। बाबा कॉलोनी निवासी विनोद के 12 वर्षीय बेटे आयुष और छह वर्षीय आहान की पड़ोस ने नाई की दुकान चलाने वाले साजिद ने छुरी से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद लोगों में आक्रोश पनप गया था। गुस्साए लोगों ने आगजनी और तोड़फोड़ कर दी थी। बढ़ते बावल के चलते पुलिस ने चार घँटे के अंदर ही साजिद को मुठभेड़ में मर गिराया था। वहीं, बच्चों के पिता विनोद की ओर से साजिद और उसके छोटे भाई जाबिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
तब से साजिद का भाई आरोपी जावेद भी भागा हुआ है। बुधवार रात पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। गुरुवार सुबह जाबिद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में वह पुलिस के पास सरेंडर करने की मिन्नतें कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जाबिद बरेली पुलिस की पकड़ में है। उसे लाने के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है।