Uttar Pradesh
UP Ayodhya Jagadguru Ramanandacharya Swami Rambhadracharya 75th birth anniversary Hema Malini as Maa Sita in Ramayan

ऐप पर पढ़ें
अयोध्या में जगदगुरू रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य के 75 वें जन्मोत्सव के अवसर पर हो रहे अमृत महोत्सव समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने एक नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की। इससे पहले उन्होंने कहा कि वह पहली बार अयोध्या आई हैं। उन्हें स्वामी जी के जन्मोत्सव पर शामिल होने का सौभाग्य मिला है।
उन्होंने कहा भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूरे देश के साथ बॉलीबुड भी राममय में हो गया है। आज सभी गायक केवल राम पर भजन गा रहे हैं। देर शाम उनके मंच पर पहुंचते ही लोगों ने खूब देर तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। माता सीता के किरदार में नृत्य नाटिका करके उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी। भजन गायिका मधु श्री ने अपने भजनों के से लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर मिठाई बांट खुशियां मनाएंगे मुसलमान, भंडारे की रसोई के लिए दी अपनी जमीन
रामलीला के दूसरे दिन पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश अयोध्या की रामलीला के दूसरे दिन के मंचन का शुभारंभ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया। इस मौके पर उन्होंने आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा तकनीक से आज 118 देश के राम भक्त अयोध्या से रामलीला का सीधा प्रसारण देख रहे हैं। रामायण पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देतीं सांसद हेमा मालिनी और सहयोगी कलाकार।
रामायण के प्रसंग के माध्यम से कलाकारों ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। कुटिल मंथरा ने कैकई को मंत्र दिया इसके बाद वो कोप भवन में बैठ गई। सभी श्रृंगार उतार कर यह समाचार राजा दशरथ के पास प्रेषित किया। राजा दशरथ ने कैकेई से रूठने का कारण पूछा। उन्होंने कहा कि दो वर उनके पूरे किए जाएं। यह सारी जानकारी मिलने के बाद भगवान राम ने वचन निभाते हुए सीता जी से वन न जाने की बात कही।