Uttar Pradesh

UP Agra Man saw girl name written on hoarding calls hospital with bomb Rumor

Published

on


ऐप पर पढ़ें

आगरा का एक शख्स 20 साल पहले वह पुष्पांजलि नाम की लड़की को पसंद करता था। छात्रा ने उसे धमकाया और स्कूल में उसकी शिकायत कर दी। अब वह इस नाम से चिढ़ता है। अलीगढ़ स्टेशन के पास पुष्पांजलि हॉस्पिटल का होर्डिंग लगा था। उस पर हेल्पलाइन नंबर लिखा था। आरोपित ने नशे में उसी नंबर पर फोन मिला दिया। कहा कि हॉस्पिटल में टाइम बम लगा है।

सूचना ने पुलिस के होश उड़ा दिए। चार घंटे तक सघन चेकिंग अभियान चला। आरोपित को पकड़ा तो सच पता चला। देहली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल हेल्पलाइन नंबर पर रविवार की रात 12 बजे फोन आया। फोन करने वाल ने कहा कि किसी ने टाइम बम लगा दिया हैवह तो सिर्फ सूचना दे रहा हैयह खबर पुलिस को मिली। हॉस्पिटल में 100 से अधिक मरीज भर्ती हैंबड़ी संख्या में तीमारदार मौजूद थे।

बम है यह खबर फैल जाती तो दहशत फैल जाती। पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के साथ चेकिंग शुरू कराई। लोगों ने पूछा तो बताया कि माँक ड्रिल हैसुबह करीब चार बजे तक चप्पा-चप्पा खंगाला गया। कुछ नहीं मिला। उसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। वह नंबर निकाला गया जिससे फोन आया था। सर्विलांस की मदद से आरोपित को अलीगढ़ में पकड़ा गया।

रामलला को यादों के झरोखे में सजा रहे भक्त, देश- विदेश से पोस्ट कार्ड सेट खरीदारी की धमक

छात्रा को करता था पसंद, हो गई थी शिकायत

आरोपित ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2004 में वह एक इंटर कॉलेज में सफाई का काम करता था। आठवीं पास है। वहां पुष्पांजलि नाम की एक छात्रा थी। उसे पसंद करता था। उससे बात करने का प्रयास किया। छात्रा ने हड़का दिया। उसकी शिकायत कर दी। वर्तमान में वह संविदा पर अलीगढ़ जक्शन पर सफाई का काम करता है। शराब भी पी लेता है। स्टेशन के सामने एक बोर्ड लगा था।

वह उस पर सिर्फ पुष्पांजलि पढ़ सका। एक नंबर लिखा था। वह उसे मुह जुबानी याद हो गया। नशे में उसने उस नंबर पर फोन कर दिया था। बम की सूचना दे दी। आरोपित की पत्नी ने बताया कि पति मानसिक बीमार है। पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version