Blog
unique baby names list inspired by lord ram and goddess sita with meaning from ramayana in hindi

ऐप पर पढ़ें
Baby Names Meaning Lord Ram And Sita: हिंदू धर्म में रामायण का एक खास स्थान है। इस महान ग्रंथ में प्रभु श्रीराम को सहनशील और धैर्यवान तो वहीं,माता सीता के रुप की प्रशंसा की गई है। कहा जाता है कि व्यक्ति के नाम का उसके व्यक्तित्व पर गहरा असर पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बेटे में श्रीराम और बेटी में माता सीता जैसे गुण आएं तो रामायण से जुड़ी इस बेबी नेम लिस्ट से आपको काफी मदद मिल सकती है। इस लिस्ट में सिर्फ आध्यात्मिक नाम ही नहीं बल्कि आपकी पसंद के मॉडर्न और यूनिक नाम भी आपको बड़ी आसानी से मिल जाएंगे।
भगवान राम से जुड़े बेटों के नाम-
अनिक्रत- अनिक्रत का मतलब है समझदार और ऊंचे कुल का पुत्र।
पराक्ष-उज्ज्वल और चमकदार।
अयांश- अयांश का मतलब होता है रोशनी की पहली किरण।
राघव- भगवान राम को राघव के नाम से भी बुलाया जाता है।
शनय- इस नाम का अर्थ होता है हमेशा रहने वाला है या जिसे खत्म नहीं किया जा सकता है। यह भगवान राम का एक नाम है।
अवधेश-भगवान राम को उनके भक्त इस नाम से भी बुलाते हैं, जिसका मतलब होता है ‘अयोध्या के नरेश’।
माता सीता से जुड़े बेटियों के नाम-
भूमि-देवी सीता का जन्म भूमि से हुआ था और अंत में वो भूमि के अंदर ही समा गई थीं इसलिए उन्हें भूमि के नाम से भी जाना जाता है।
मृणमयी- धरती से जन्मी और मिट्टी से बनने वाले को मृणमयी कहते हैं।
लक्षाकी-देवी सीता को लक्षाकी भी कहा जाता है।
जानकी- राजा जनक की पुत्री माता सीता का नाम जानकी है।
सिया- लड़कियों का यह नाम बहुत छोटा और क्यूट है। सिया नाम का मतलब होता है देवी सीता,चांदनी,खूबसूरत महिला,सफेद दूर्वा घास और मीठा।
मैथिली- मिथिला नरेश के घर जन्म लेने के कारण माता सीता को मैथिली भी पुकारा जाता है।
अयोनि-भक्तों के लिए इच्छानुसार प्रकट होने वाली माता सीता
लवन्या-भगवान राम की दुल्हन सीता के सौंदर्य को बयान करता है।
सीतांशु- इस नाम का मतलब है ‘सीता का अंश’।