Blog

Shani Uday 2024 Saturn rise in Kumbh Rashi on 18 March will give success and money to these zodiac know future prediction

Published

on


Shani Uday March 2024 : ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, न्याय और कर्म के देवता कल यानी 18 मार्च 2024 को सुबह 7 बजकर 49 मिनट पर कुंभ राशि में उदय होने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के अस्त और उदय होने की घटना बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। मान्यता है कि इसका शुभ-अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर भी पड़ता है। कहा जाता है कि जब कोई ग्रह सूर्यदेव के समीप एक निश्चित दूरी पर आ जाता है, तब ऐसी घटना ग्रहों का अस्त कहलाती है और जब ग्रह सूर्य से दूर हो जाते हैं, तो वह उदित अवस्था में रहते हैं। शनिदेव व्यक्ति को कर्मों के आधार पर शुभ-अशुभ फल देते हैं। ऐसे में कुंभ राशि में शनि ग्रह के उदित होने से कुछ राशियों को लाभ ही लाभ होगा, तो कुछ को रहना होगा अलर्ट। आइए जानते हैं शनि की चाल बदलने से 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा?

मेष राशि : शनि उदित होकर मेष राशि वालों पर अपनी कृपा बरसाएंगे। जीवन की सभी परेशानियां दूर होंगी। धन, सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे।

वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों पर भी शनिदेव की कृपा रहेगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी।

मिथुन राशि : लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। आने वाले समय में जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे।

कर्क राशि : शनि चाल बदलकर कर्क राशि वालों के जीवन में दिक्कतें बढ़ा सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। छोटे-छोटे हेल्थ इश्यूज को इग्नोर न करें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं और सेहत पर ध्यान दें।

सिंह राशि : 18 मार्च से सिंह राशि वालों पर शनिदेव की विशेष कृपा होगी। नौकरी-कारोबार में धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

कन्या राशि : शनि उदित होकर कन्या राशि वालों की आर्थिक दिक्कतें दूर करेंगे। धन की तंही से छुटकारा मिलेगी। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा।

तुला राशि : कुंभ राशि में शनि उदित होकर तुला राशि वालों को धन, सुख-सौभाग्य का वरदान देंगे। जीवन की सभी समस्याएं दूर होंगी। जीवन में खुशहाली का माहौल होगा।

वृश्चिक राशि : शनि की चाल बदलने के बाद वृश्चिक राशि वालों को थोड़ा अलर्ट रहना होगा। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ऑफिस में कार्यों को लेकर लापरवाही न बरतें।

धनु राशि : जीवन में नए सकारात्मक बदलाव आएंगे। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

मकर राशि :शनि उदित होकर मकर राशि वालों के ऊपर धन की वर्षा करेंगे। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। आय के नए स्त्रोतों से पैसे आएंगे। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

कुंभ राशि : शनि उदय होने से कुंभ राशि वालों को विशेष फलों की प्राप्ति होगी। जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहेगी। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे।

मीन राशि : 18 मार्च से मीन राशि वालों का जीवन में बड़े बदलाव आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। जीवन में आने वाली अड़चनें दूर होंगी। आय के नए सोर्स बनेंगे। शुभ समय है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version