Blog
Shani Nakshatra Parivartan on 6 april 2024 will give tremendous result to these zodiac Know future Predictions

ऐप पर पढ़ें
Shani Nakshatra Parivartan 2024 :ज्योतिष शास्त्र में कर्मों के देवता शनि के चाल बदलने की घटना को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इस साल शनि ग्रह अपनी राशि नहीं बदलेंगे, लेकिन कुछ ही दिनों में नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसका असर मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी होगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 6 अप्रैल 2024 को दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। कुछ राशियों को शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बेहद शुभ फल मिलेंगे। आइए जानते हैं अप्रैल महीने में किन राशियों पर शनिदेव की रहेगी कृपा…
Horoscope : 27 मार्च को इन 5 राशियों पर रहेगी गणेशजी की कृपा, धन-संपत्ति में वृद्धि के बनेंगे योग
मेष राशि : शनि के चाल बदलने से मेष राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा। धन का आवक बढ़ेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा।। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धन-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे।
वृषभ राशि : भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। प्रोफेशनल लाइफ में बड़े बदलाव आएंगे। अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह राशि : रिश्तों के गलतफहमियां दूर होंगी। मैरिड लाइफ में खुशियां आएंगी। व्यापार में मुनाफा होगा। करियर ग्रोथ के नए अवसर मिलेंगे। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।