Uttar Pradesh
samajwadi party is keeping an eye on the health of gorakhpur candidate kajal nishad akhilesh yadav took information

ऐप पर पढ़ें
Kajal Nishad: समाजवादी पार्टी से गोरखपुर लोकसभा प्रत्याशी और टीवी एक्ट्रेस काजल निषाद की सेहत में अब सुधार होना शुरू हुआ है। उन्हें रविवार को दिल का दौरा पड़ा था। मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं। पिछले 72 घंटे से मेदांता में भर्ती काजल निषाद को होश आ चुका है। वह अब आईसीयू में परिजनों से बात भी कर रही है।
मंगलवार को जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम लखनऊ पहुंचे। उन्होंने मेदांता अस्पताल में जाकर काजल निषाद के सेहत का हाल पति संजय निषाद से लिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष आईसीयू में भर्ती काजल निषाद से भी मिले। दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक वार्ता भी हुई।
इसके बाद ब्रजेश कुमार गौतम ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और काजल के सेहत की रिपोर्ट दी। सपा सुप्रीमों ने जिलाध्यक्ष को बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी काजल निषाद की सेहत पर नजर रखे हुए है। यह मुश्किल घड़ी है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पिछले 24 घंटे में काजल निषाद के सेहत में तेजी से सुधार हुआ है।