Uttar Pradesh

Rs 6500 lakhs received for Ayodhya smart city these eight works will be done

Published

on


ऐप पर पढ़ें

स्मार्ट सिटी अयोध्या में भी राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत आठ कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए अयोध्या नगर निगम को 6500.93 लाख की सौगात प्रदेश सरकार ने दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वर्चुअल रूप से राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत प्रदेश की 1100 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया, जिसमें नगर निगम अयोध्या की राज्य स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत आठ कार्यों की लागत 6500.93 लाख रुपए भी समाहित है।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि इन परियोजनाओं में हेल्थ एटीएम की स्थापना होगी। सेफ सिटी के अन्तर्गत सीसीटीवी कैमरों लगाए जाएंगे। आईटीएमएस के कन्ट्रोल रूम से इन्टीग्रेटे किये जाने का कार्य होगा। अयोध्या शहर के नागरिकों और पर्यटकों में जागरूकता बढ़ाये जाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न चौराहे के सौन्दर्यीकरण का कार्य, विभिन्न स्कूलों में स्मार्ट क्लास स्थापना का कार्य, जीआईसी ओवरब्रिज एवं जेल की दीवार के मध्यम नगर निगम पार्किंग स्थल का सुधार कार्य, मां सीता की खोज में वॉक-थ्रू-आप्टिकल इल्यूजन का कार्य एवं मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग की आपूर्ति एवं संचालन का कार्य किया जाना शामिल है। इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त मौजूद रहे। महापौर श्री त्रिपाठी ने नगरीय निकायों को मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित किए जाने व विकास कार्यों का गति प्रदान किये जाने के लिए मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर आयुक्त सन्तोष कुमार शर्मा, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, अनिल कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त गुरू प्रसाद पाण्डेय, मुख्य अभियन्ता राजवीर सिंह, उप सभापति जय नारायण सिंह, पार्षद संतोष सिंह, सूर्या तिवारी, राजेश कुमार गौड़, बृजेन्द्र सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version