Blog

Rashifal Horoscope Jaya ekadashi shubh sanyog and budh gochar on 20 february 2024 will give auspicious result to these zodiac sign

Published

on


ऐप पर पढ़ें

Jaya Ekadashi Shubh Sanyog February 2024 : हिंदू धर्म में हर महीने के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विष्णुजी की पूजा-उपासना का बड़ा महत्व हैं। माघ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी मनाई जाती है। इस साल 20 फरवरी 2024 को जया एकादशी का व्रत रखा जाएगा।  धार्मिक मान्यता के अनुसार, जया एकादशी का व्रत रखने और विधि-विधान से विष्णुजी की पूजा करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस बार कई शुभ योगों में जया एकादशी मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, 20 फरवरी को जया एकादशी के दिन प्रीति योग, आद्रा नक्षत्र, आयुष्मान योग समेत कई शुभ संयोग का निर्माण होगा। इसके अलावा जया एकादशी के दिन यानी 20 फरवरी को ग्रहों के राजकुमार बुध मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे मेष समेत कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

मेष राशि :

मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।

नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे।

पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा।

पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।

स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

प्रेम-संबंधों में मिठास बढ़ेगी।

कुंभ राशि में बुधादित्य योग के निर्माण से ये 4 राशियां होंगी धनवान,पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

वृषभ राशि :

करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी।

धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।

भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

जॉब में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे।

आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा।

सिंह राशि :

दोस्तों की मदद से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी।

व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे।

ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा।

करियर में अपार सफलता मिलेगी।

पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल होगा।

तुला राशि :

परिजनों के साथ धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे।

आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु राशि :

नौकरीपेशा वालों के लिए काफी शुभ समय है।

पिछले निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा।

आय में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे।

ऑफिस में उच्चाधिकारियों का भरपूर सहयोग रहेगा।

व्यापार में बढ़ोत्तरी की राह आसान होगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version