Blog

Rashifal Horoscope April 2024 Grah Gochar will give goodluck and wealth to these zodiac sign Know Future Predictions

Published

on


ऐप पर पढ़ें

Grah Gochar April 2024 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका सकारात्मक-नकारात्मक प्रभाव मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी पड़ता है। अप्रैल माह में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल समेत 4 बड़े ग्रहों का गोचर होगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 13 अप्रैल 2024 को सूर्यदेव मेष राशि में प्रवेश करेंगे। 2 अप्रैल को बुध ग्रह मेष राशि में वक्री होंगे और 9 अप्रैल को मीन राशि में उलटी चलेंगे। 23 अप्रैल को ग्रहों के सेनापति मंगल मीन राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 25 अप्रैल को धन-वैभव के दाता शुक्र मेष राशि में विराजेंगे। अप्रैल महीने में इन 4 बड़े ग्रहों के गोचर से मेष समेत 4 राशियों को जबरदस्त लाभ होगा। आइए जानते हैं मार्च महीने की लकी राशियों के बारे में…

मेष राशि : अप्रैल का महीना मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। धन, सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। शादी-विवाह के योग बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धन का आवक बढ़ेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक राशि : आय में वृद्धि के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। करियर में तरक्की करेंगे। शुभ समय शुरू होने वाला है।

धनु राशि : नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दान-पुण्य के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सभी कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे।

मकर राशि : माता-पिता का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। रिश्तों में मिठास बढ़ेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version