Blog
ram mandir ayodhya live aarti booking online how to watch ayodhya aarti darshan live

ऐप पर पढ़ें
Ram Mandir Ayodhya Live Aarti : अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रोजाना मंदिर में नियम से आरती होंगी। मंदिर में हर दिन आरती। लेकिन खास बात तो ये है अब आपके लिए ऑनलाइन पास बुक करने की भी सुविधा शुरू कर दी गई है। इस आरती में शामिल होने के लिए भक्तों को पास बनवाना पड़ेगा। आरती के एक स्लॉट में केवल 30 लोगों को ही एंट्री मिलेगी और बिना पास वालों को आरती में शामिल होने की अनुमति नहीं है।
तीन बार होगी आरती-
अयोध्या में भगवान राम लला की दिन में तीन बार आरती का कार्यक्रम हुआ करेगा। पहली आरती सुबह 6.30 बजे होगी, दूसरी दोपहर 12 बजे और तीसरी शाम 7.30 बजे को होगी।
आरती का समय:
सुबह 6:30 बजे – शृंगार आरती
दोपहर 12 बजे – भोग आरती
शाम 7:30 बजे – संध्या आरती
घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग
- राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ऑफिशियल वेबसाइट srjbtkshetra.org पर जाएं।
- होमपेज पर आरती वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- आरती का प्रकार चुनें जिसमें आप जाना चाहते हैं।
- इसके बाद अपनी जरूरी डिटेल्स भरें।
- इसके बाद आप आराम से आरती समारोह में भी शामिल हो सकते हैं।
22 जनवरी को इस विधि से घर में करें पूजा-अर्चना
- इस पावन दिन शुभ जल्दी उठ कर स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहन लें।
- अपने घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
- घर के मंदिर में देवी- देवताओं को स्नान कराने के बाद साफ स्वच्छ वस्त्र पहनाएं।
- भगवान राम की प्रतिमा या तस्वीर पर तुलसी का पत्ता और फूल अर्पित करें।
- भगवान को फल भी अर्पित करें।
- अगर आप व्रत कर सकते हैं, तो इस दिन व्रत भी रखें।
- भगवान को अपनी इच्छानुसार सात्विक चीजों का भोग लगाएं।
- इस पावन दिन भगवान राम की आरती भी अवश्य करें।
- आप रामचरितमानस, रामायण, श्री राम स्तुति और रामरक्षास्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं।
- भगवान के नाम का जप करने का बहुत अधिक महत्व होता है। आप श्री राम जय राम जय जय राम या सिया राम जय राम जय जय राम का जप भी कर सकते हैं। राम नाम के जप में कोई विशेष नियम नहीं होता है, आप कहीं भी कभी भी राम नाम का जप कर सकते हैं।