Rajasthan

rajasthan lok sabha election 2024 hot seats jaipur jodhpur kota bikaner election dates full list

Published

on


ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। पिछली बार की तरह इस बार भी कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। पहले फेज में वोटिंग की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी। वहीं आखिरी चरण में 1 जून को मतदान किए जाएंगे। चार जून को लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आएंगे। राजस्थान में इस बार दो चरण में वोटिंग होनी है। यूं तो राजस्थान में 25 लोकसभा सीटें हैं लेकिन कुछ सीटें ऐसी हैं जहां सभी की नजरें हैं। इस रिपोर्ट में ऐसी 5 हॉट सीटों के बारे में डिटेल में जानकारी दी गई है…

जोधपुर: अशोक गहलोत का गृह जिला

राजस्थान के जोधपुर में दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल (शुक्रवार) को वोटिंग होगी। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर से दो बार से सांसद हैं। उन्होंने 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को 2.74 लाख वोटों के रिकॉर्ड अंतर से हराया था। जोधपुर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह जिला है। भाजपा ने इस बार भी यहां से शेखावत को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बदलते हुए करण सिंह उचियारड़ा को मैदान में उतारा है। वह इस समय कांग्रेस में प्रदेश महासचिव हैं। वैभव गहलोत को पार्टी ने इस बार जालोर-सिरोही सीट से उम्मीदवार बनाया है।

बीकानेर: 2009 से भाजपा का कब्जा

पहले चरण के तहत बीकानेर में 19 अप्रैल (शुक्रवार) को वोटिंग होगी। दलित नेता और मोदी मंत्रिमंडल के प्रमुख चेहरों में से एक अर्जुन राम मेघवाल 2009 से बीकानेर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न मुद्दों को लेकर अनेक बड़े किसान आंदोलन हुए हैं। ब्राह्मण और अनुसूचित जाति यहां के प्रमुख मतदाताओं में से हैं। भाजपा ने इस बार फिर अर्जुन राम मेघवाल को उम्मीदवार बनाया है तो कांग्रेस ने पिछली गहलोत सरकार में मंत्री रहे गोविंद राम मेघवाल को टिकट दिया है।

जयपुर: राज्य की वीआईपी सीट

जयपुर में 19 अप्रैल (शुक्रवार) को पहले चरण में वोटिंग होगी। राज्य की राजधानी होने के चलते जयपुर को लोकसभा की ‘वीआईपी सीट’ माना जाता है। भाजपा के रामचरण बोहरा यहां से दो बार से सांसद हैं। आमतौर पर इसे भाजपा की सीट माना जाता है। भाजपा एवं कांग्रेस दोनों ने ही अभी यहां उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।

सीकर: जाट और किसान बहुल क्षेत्र

सीकर में भी 19 अप्रैल (शुक्रवार) को पहले चरण के तहत वोट डाले जाएंगे। सीकर जाट और किसान बहुल लोकसभा क्षेत्र है जिसका प्रतिनिधित्व 2014 से भाजपा के स्वामी सुमेधानंद कर रहे हैं। यह शेखावाटी इलाके में आती है जो अपनी हवेलियों के लिए प्रसिद्ध प्रमुख पर्यटक केंद्र है। सीकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का गृहनगर भी है। भाजपा की ओर से यहां से एक बार स्वामी सुमेधानंद सरस्वती चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

कोटा-बूंदी: कोचिंग का गढ़

कोटा में दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल (शुक्रवार) को वोटिंग होगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 2014 से कोटा-बूंदी से सांसद हैं। उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव 2.79 लाख वोटों के अंतर से जीता था। कोटा मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज प्रवेश परीक्षाओं के लिए कोचिंग केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है, जहां देश भर से बड़ी संख्या में छात्र तैयारी के लिए आते हैं। यहां क्लिक कर देखिए राजस्थान की एक-एक सीट की चुनाव की तारीख… 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version