Haryana

पंजाब गवर्नर के साथ हादसा, काफिले की गाड़ी का फटा टायर; तीन जवान घायल

Published

on


Share

हमें फॉलो करें

Punjab News: हादसा सुरक्षा कर्मचारियों की गाड़ी का टायर फटने से हुआ। तीन घायल जवानों में दो CRPF के जवान हैं जबकि एक चंडीगढ़ पुलिस का सिपाही है। अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा

Pramod Praveen मोनी देवी, लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़Wed, 24 July 2024 02:23 PM
Share

पंजाब के सरहदी इलाकों के दौरे पर गए राज्य के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित के काफिले का वाहन आज (बुधवार को) एक सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में तीन जवान घायल हो गए हैं। उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा सुरक्षा कर्मचारियों की गाड़ी का टायर फटने से हुआ। तीन घायल जवानों में दो सीआरपीएफ के जवान हैं जबकि एक चंडीगढ़ पुलिस का सिपाही है। अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में उन सभी का इलाज चल रहा है। इस हादसे में राज्यपाल पूरी तरह से सुर​क्षित हैं। 

अटारी बॉर्डर हाईवे पर हुआ हादसा
बुधवार दोपहर 1:30 बजे के करीब राज्यपाल के सुरक्षा कर्मचारियों की एक गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उसमें सवार तीन सुरक्षा कर्मचारियों को चोटें आई हैं। राज्यपाल का काफिला दुर्घटना के समय पठानकोट से अमृतसर की ओर आ रहा था। हादसा अटारी बाघा बॉर्डर के रास्ते में घरिंडा के पास हुआ। सीआरपीएफ के घायल जवानों के नाम विकास उपाध्याय और राकेश कुमार हैं। चंडीगढ़ पुलिस का जवान कुशल सिंह भी घायल हुआ है। सभी घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है।

ड्रग्स और ह​​​थियार भेज रहा पाकिस्तान: पुरोहित
गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित पंजाब में सीमावर्ती जिलों का दौरा कर रहे हैं। वह इन जिलों में पहुंचकर सरहदी क्षेत्रों का जायजा ले रहे हैं। इन क्षेत्रों में ड्रग्स को लेकर पुरोहित ने कड़े निर्देश जारी किए हुए हैं। पुरोहित का कहना है कि उनके लिए पंजाब के 6 जिलों की सुरक्षा का जायजा लेना मकसद है क्योंकि ये जिले पाकिस्तान से सटे हुए हैं। पुरोहित ने कहा कि, सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी सतर्कता के साथ अच्छा काम कर रहीं हैं। इन जिलों में काफी मात्र में ड्रग्स भी पकड़ी जा रही है। ड्रग्स पर रोक लगाने का एक्शन जारी है।

राज्यपाल ने कहा कि जो गांव नशे के खिलाफ अच्छा काम करेगा, उसे इनाम दिया जाएगा। पहला इनाम 3 लाख, दूसरा 2 लाख और तीसरा इनाम 1 लाख रुपए रखा गया है । यह राशि सरकारी फंड से दी जाएगी। जो गांव नशामुक्त होगा, उसे एक प्राइज और मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमें अपनी युवा पीढ़ी को लेकर अलर्ट रहना होगा। राज्यपाल ने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा और कहा कि पाकिस्तान सीधा तो लड़ नहीं सकता लेकिन ऐसे हथकंडे अपना कर राज्य में ड्रग्स के साथ-साथ हथियार भेजने की कोशिश में रहता है और कई बार भेजे भी गए हैं। राज्यपाल ने पुलिस की कोशिशों की प्रशंसा की और कहा कि पंजाब पुलिस बेहतर काम कर रही है लेकिन पंजाब में जो स्थिति है, उसके लिए गृह मंत्रालय भी अलर्ट है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version