Rajasthan
PTI Recruitment: RSMSSB declared 61 candidates ineligible reasons also given

ऐप पर पढ़ें
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आज 61 और कैंडिडेट्स को विभिन्न कारणों के वजह से अपात्र घोषित करने का निर्णय लिया। इन सबकी अभिशंषा प्रत्यरित कर next in merit candidates की रिकमेंडेशंस भेजी जाएगी। बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि इससे पहले सैकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती पेपर लीक के सरगना भूपेन्द्र सारण का पीटीआई भर्ती से कनेक्शन सामने आया था। जारी हुए पीटीआई भर्ती परिणाम में सारण की प्रेमिका प्रियंका बिश्नोई का चयन हो गया। शिक्षा विभाग ने प्रियंका के शैक्षणिक दस्तावेज को हरी झंडी दे दी थी।
पीटीआई भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की सूची में प्रियंका का नाम शामिल हो गया था। पेपर लीक में शामिल रही प्रियंका विश्नोई का नाम फाइनल परिणाम तैयार करते समय प्रियंका बिश्नोई का नाम पकड़ लिया गया। इसके बाद बोर्ड ने उसके परिणाम पर रोक लगा दी।
प्रियंका के पास चूरू की एक निजी यूनिवर्सिटी की डिग्री मिली है। पेपर लीक में भूपेन्द्र सारण का नाम सामने आया था। इसके बाद सारण के मानसरोवर स्थित फ्लैट से पुलिस ने प्रेमिका प्रियंका को गिरफ्तार किया था। फ्लैट से कई विश्वविद्यालयों की डिग्रियां भी मिली थीं। पत्रिका ने खुलासा किया था कि पीटीआई भर्ती से भी सारण के तार जुड़े हैं।