Rajasthan

President Draupadi Murmu visited Mehndipur Balaji temple and offered prayers

Published

on


ऐप पर पढ़ें

राजस्थान के दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मेहंदीपुर बालाजी पहुंचीं। जहां पर उन्होंने मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन किए। मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना की। मंदिर महंत नरेश पुरी ने राष्ट्रपति की अगवानी की। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आज सुबह 10.30 बजे दौसा में मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसर में रेड कार्पेट बिछाकर उनका स्वागत किया गया। यहां से 11.15 बजे वे जयपुर के लिए रवाना हुई। जहां से दोपहर 12 बजे जयपुर एयरपोर्ट से उदयपुर के लिए रवाना हो गईं। उदयपुर दोपहर 1 बजे पहुंचने के बाद वे डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम जाएंगी. राष्ट्रपति दौरे को लेकर मेहंदीपुर बालाजी में पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। मंदिर दर्शन के बाद राष्ट्रपति का काफिला हैलीपेड के लिए रवाना हुआ. हेलीपैड से राष्ट्रपति जयपुर के लिए रवाना होंगी. बालाजी मंदिर में करीब 1 घंटे तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रुकीं।

सीएम भजनलाल भी रहे मौजूद

इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, वन मंत्री संजय शर्मा भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मेहंदीपुर बालाजी के बाद बेणेश्वर धाम जाएंगी. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलीकॉप्टर दौसा के मेहंदीपुर बालाजी पहुंचा। इसके बाद राष्ट्रपति ने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना की। वायु सेना के चारों हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरे।

पुलिस और प्रशासन अलर्ट 

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बालाजी में पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। मेहंदीपुर बालाजी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। बालाजी मोड़ से बालाजी कस्बे में प्रवेश रोका गया। मंदिर में आम भक्तों के लिये दर्शन आज रोके गए। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए. आपको बता दें कि राज्यपाल कलराज मिश्र ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बुधवार को राजभवन से लौटने पर भावभीनी विदाई दी। राज्यपाल मिश्र ने उन्हें प्रतिमा भी स्मृति चिह्न स्वरूप भेंट की. राष्ट्रपति ने भी राज्यपाल का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार शाम जयपुर पहुंच गई। इस दौरान राष्ट्रपति दो दिवसीय राजस्थान के दौरे पर रहेगी। उनके जयपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति राजभवन रवाना हुई। यहां राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी उनकी अगवानी की. इस दौरान राष्ट्रपति ने रात्रि विश्राम राज भवन में किया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version