Chhattisgarh

People of Chhattisgarh got relief from the heat light rain and strong winds are continuing yellow alert issued

Published

on


ऐप पर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में लोगों को भीषण गर्मी के बीच अचानक बदले मौसम से राहत मिल रही है। प्रदेश के मौसम में अचानक तेजी से बदलाव हुआ है। बदलते मौसम के मिजाज के साथ ही प्रदेश के अलग-अलग हिस्से में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और बदली छाई हुई है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। 

प्रदेश में मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, उसके बाद अगले 3 दिनों में कई स्थानों पर 3 से 5 डिग्री की गिरावट की संभावना है। 7 अप्रैल से दो तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ प्रदेश में मेघगर्जन के साथ वज्रपात, वर्षा और तेज हवा चलने की तथा मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। जिसका असर रविवार की सुबह के साथ ही देखने को मिल रहा है।  

जानें प्रदेश के जिलों का तापमान

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में तापमान नीचे गिरने की संभावना है। बीते शनिवार को मौसम की बात करें तो रायपुर का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं रायपुर के माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 40.6 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 40.6 और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री, पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 38.3 और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 40.3 और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री और राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version