Connect with us

Blog

Overnight Oats Recipe For Healthy Breakfast

Published

on

Overnight Oats Recipe For Healthy Breakfast


ऐप पर पढ़ें

आजकल सभी लोग हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं। इसमें हेल्दी ब्रेकफास्ट खाना सबसे ज्यादा जरूरी है। हालांकि, बिजी लाइफ के चलत लोगों के पास ब्रेकफास्ट तैयार करने का टाइम नहीं होता। जो काफी गलत आदत है। ब्रेकफास्ट सबसे जरूरी मील होती है। ऐसे में आप चाहें तो ओट्स को अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। ओट्स की कई रेसिपीज हैं। जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं। यहां बता रहे हैं ओवरनाइट ओट्स बनने की रेसिपी। इसे रात में फटाफट तैयार करें और सुबह खाएं। देखिए 3 तरह से इसे कैसे बनाएं।

1) 

चॉकलेट ओट्स बनाने के लिए आपको चाहिए 

1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर मिलाएं

1 बड़ा चम्मच चिया बीज⁣

1 बड़ा चम्मच मेपल सिरप ⁣

2 बड़े चम्मच दही ⁣

1 कप दूध ⁣



कैसे बनाएं ओट्स

इसे बनाने के लिए एक जार में सभी चीजों को डालें और अच्छी तरह मिलाएं। ⁣फिर ऊपर से इसमें दही, मैपल सिपप, चिया चिड्स, कोको पाउडर और दूध डालें। रात भर ढककर फ्रिज में रखें। फिर अगली सुबह इसमें अपनी पसंद के फल डालें और खाएं।

2) 

गाजर ओट्स बनाने के लिए आपको चाहिए 

1 छोटी गाजर कद्दूकस की हुई

1/2 छोटा चम्मच दालचीनी

1 कप ओट्स ⁣

1 बड़ा चम्मच चिया बीज⁣

1 बड़ा चम्मच मेपल सिरप ⁣

2 बड़े चम्मच दही ⁣

1 कप दूध ⁣

कैसे बनाएं ओट्स

इसे बनाने के लिए एक जार में सभी चीजों को डालें और अच्छी तरह मिलाएं। ⁣फिर ऊपर से इसमें दही, मैपल सिपप, गाजर, चिया चिड्स और दूध डालें। रात भर ढककर फ्रिज में रखें। फिर अगली सुबह इसमें अपनी पसंद के फल डालें और खाएं।

3)

केला ओट्स बनाने के लिए आपको चाहिए 

1/2 मसला हुआ केला 

1 चम्मच दालचीनी के साथ मिलाएं

1 कप ओट्स ⁣

1 बड़ा चम्मच चिया बीज⁣

1 बड़ा चम्मच मेपल सिरप ⁣

2 बड़े चम्मच दही ⁣

1 कप दूध ⁣

कैसे बनाएं ओट्स

इसे बनाने के लिए एक जार में सभी चीजों को डालें और अच्छी तरह मिलाएं। ⁣फिर ऊपर से इसमें दही, मैपल सिपप, केला, चिया चिड्स, दालचीनी पाउडर और दूध डालें। रात भर ढककर फ्रिज में रखें। फिर अगली सुबह इसमें अपनी पसंद के फल डालें और खाएं।

रेसिपी- इंस्टाग्राम

रोटी के साथ भी खा सकते हैं लिट्टी वाला आलू चोखा, जानिए बनाने का तरीका



Source link

Advertisement