Connect with us

Blog

Numerology Horoscope 27 April 2024 Know your future by date of birth ank jyotish

Published

on

Numerology Horoscope 27 April 2024 Know your future by date of birth ank jyotish


ऐप पर पढ़ें

Numerology Horoscope 27  April 2024: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 27 अप्रैल का दिन…

मूलांक 1 : आज मूलांक 1 वालों को पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। परिजनों का सहयोग से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगा। आज धन से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। करियर और बिजनेस के मामले में धैर्य बनाए रखें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बरकरार रहेगा।

मूलांक 2 :  मूलांक 2 वालों को ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। सभी कार्यों में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। व्यापार में विस्तार होगा। प्रोफेशनल लाइफ में कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। रिश्तों में खुशहाली आएगी। अपने करियर गोल्स पर फोकस करें।

मूलांक 3 : आज आपके सपने साकार होंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। नई स्किल सीखें। ऑफिस में सभी कार्यों को नए इनोवेटिव आइडियाज और क्रिएटिविटी के साथ कंपलीट करें। अपने इमोशन्स पर नियंत्रण रखें और भावुक होकर कोई डिसीजन न लें। आज आपमें ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर होगा। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने के लिए उत्सुक नजर आएंगे।

मूलांक 4 : मूलांक 4 वालों के आज का दिन बेहद शुभ है। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। करियर ग्रोथ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। सिंगल जातकों की लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होगी।

मूलांक 5 : आज मूलांक 5 वालों का भाग्य साथ देगा। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। करियर ग्रोथ के नए अवसर मिलेंगे। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। सभी कार्यों में अपार सफलता मिलेगा। जीवन के हर क्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बरकरार रहेगी।

मूलांक 6 : मूलांक 6 वालों का आज आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। व्यापार में मुनाफा होगा। धन का आवक बढ़ेगा। करियर में बड़े बदलाव आएंगे। ऑफिस मैनेजमेंट में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन या अप्रेजल होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। लव लाइफ की प्रॉब्लम दूर होगी। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें।

मूलांक 7 :  ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। नौकरी-बिजनेस में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। करियर से जुड़े लिए गए बड़े फैसले सफलता की राह आसान बनाएंगे। फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा।  पर्सनल लाइफ में धैर्य बनाए रखें। रिलेशनशिप की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं और क्रोध से बचें।

मूलांक 8 : मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन बेहद शुब है। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। प्रोफेशनल लाइफ में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। नौकरी-जॉब में अच्छा परफॉर्म करेंगे। जीवन के हर क्षेत्र में कड़ी मेहनत रंग लाएगी। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

मूलांक 9 :  आज मूलांक 9 वालों के लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित नजर आएंगे। करियर-बिजनेस में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। नई स्किल सीखें। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। साथी के इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें। पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा।



Source link

Advertisement