Blog
numerology horoscope 12 april 2024 ka rashifal know your future predictions by date of birth ank jyotish
Numerology Horoscope 12 April 2024: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 12 अप्रैल का दिन…
मूलांक 1- आज मूलांक 1 वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। मन में किसी भी बात को लेकर चिंता का भाव नहीं रहेगा। आनंदमय जीवन गुजारेंगे। धन लाभ के अवसर सामने आएंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
मूलांक 2- आज मूलांक 2 वालों का मन परेशान हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। खर्च ज्यादा होंगे। भावनाओं को वश में रखें। कारोबार की स्थिति पर ध्यान रखें। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
मूलांक 3- आज मूलांक 3 वालों का मन शांत रहेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। हर क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। धन आगमन होगा।
मूलांक 4- आज मूलांक 4 वालों का मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
मूलांक 5- आज मूलांक 5 वाले आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई प्लानिंग्स पर कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आय के नवीन स्तोत्रों से खूुब धन-लाभ होगा।
मूलांक 6- आज मूलांक 6 वाले क्रोध से बचें। मन परेशान रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। आय में कमी आ सकती है।
मूलांक 7- आज मूलांक 7 वाले नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार में व्यर्थ के आपसी विवाद से बचें। आय में सुधार होगा।विवादों की स्थिति से दूर रहें। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं।
मूलांक 8- आज मूलांक 8 वाले लोग परिवार में व्यर्थ के आपसी विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
19 अप्रैल को बदलेगी बुध की चाल, ये 4 राशि वाले होंगे मालामाल, दूर होंगे सभी कष्ट
मूलांक 9- मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन अपने आकर्षण से अपने साथी या संभावित प्रेम संबंधों को मोहित करने के लिए बिल्कुल सही है। रोमांस और बातचीत के प्रति अपने अनोखे दृष्टिकोण को अपनाएं, क्योंकि यह आनंददायक संबंधों को जन्म देगा। सहयोग से सफलताएं मिल सकती हैं और सफलता की ओर बढ़ें। आपकी बुद्धि और आकर्षण गुप्त हथियार होंगे जो आपको आगे बढ़ाएंगे।