Madhya Pradesh
mp weather update rainfall very likely over mp know madhya pradesh mausam ka hal
ऐप पर पढ़ें
Madhya Pradesh Weather News: मध्य प्रदेश में मौसम बदल गया है। मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर झमाझम बारिश देखी गई है, जबकि कुछ जगहों पर ओले भी गिरे हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखी गई। पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर ओले भी पड़े हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि अगले 24 घंटे के मौसम साफ होगा और धूप खिलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बना एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर मौजूद है। यही नहीं उत्तर पश्चिम भारत के इलाकों में जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। इनके प्रभाव से मध्य भारत के कई इलाके प्रभावित हैं। स्थानीय मौसम कार्यलय की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान सूबे के कई हिस्सों में हल्की बारिश देखी जा सकती है।
यह खबर अपडेट हो रही है। जुड़ें रहे लाइव हिन्दुस्तान के साथ