Blog
Monthly Horoscope Masik Rashifal February 2024 future predictions rashi parivartan bhavishyafal

Monthly Horoscope Masik Rashifal February Future Predictions : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं आने वाला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेंष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- यह माह आपके लिए सफलता लेकर आएगा। माह के आरंभ में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। बदलाव हो सकता है। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। अहंकार की भावना से दूर रहें। व्यापारिक यात्रा पर जाना हो सकता है। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। विरोधियों से सावधान रहें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।
वृषभ राशि- यह माह आपके लिए मिलाजुला असर देने वाला रहेगा। संतान पक्ष को लेकर मन परेशान रहेगा। व्यय की अधिकता रहेगी। माह के मध्य तक स्थितियां आपके अनुकूल होती जाएंगी। माह के मध्य में कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। दूसरे के भरोसे कोई भी काम न छोड़ें। धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। मन में भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। माह के अंत में परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों को सफलता मिल सकती है।
मिथुन राशि- यह माह शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। माह के मध्य में आर्थिक लाभ हो सकता है। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। माह के मध्य में परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। माह के अंत में वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
कर्क राशि- इस माह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र और व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात पर मन खिन्न हो सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पुराने रोग उभर सकते हैं। माह के मध्य में कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में महत्वपूर्ण मामलों में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न करें।
सिंह राशि- इस माह आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। माह के आरंभ में कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों द्वारा आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। व्यापारिक मामलों में सफलता मिलेगी। संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। माह के मध्य में घर-परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
कन्या राशि- इस माह आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। माह के आरंभ में कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों द्वारा आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। व्यापारिक मामलों में सफलता मिलेगी। संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। माह के मध्य में घर-परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
तुला राशि- यह माह आपके लिए खुशनुमा रहेगा। निवेश के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कारोबार को विस्तार दे सकते हैं। उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। संपत्ति से जुड़े विवादों का हल मिल सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। माह के मध्य में परिवार में खुशियों का कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। माह के अंत में उदर विकार आपको परेशान कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई भी कार्य दूसरों के भरोसे न छोड़ें। माह के मध्य में कारोबार में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। माह के मध्य में घर-परिवार से जुड़ी कुछ परेशानियां चिंता का कारण बन सकती हैं। परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। माह के अंत में मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
धनु राशि- यह माह आपके लिए मिलाजुला असर देने वाला रहेगा। व्यय की अधिकता रहेगी। किसी से भी उधार लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिल सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से बचें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। माह के अंत में परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। मन में भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
मकर राशि- यह माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण उतार चढ़ावभरा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माह के आरंभ में परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मन खिन्न हो सकता है। वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहें। दांपत्य जीवन में अनबन हो सकती है। माह के मध्य में व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। इस माह अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। माह के अंत में पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
कुंभ राशि- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में स्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में नई परेशानियां सामने आ सकती हैं। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिल सकती है। प्रयास करने से सफलता मिल सकती है। माह के मध्य में व्यय की अधिकता रहेगी। माह के मध्य में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। अहंकार की भावना से दूर रहें। माह के अंत में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
Horoscope : आज से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, जीवन में आएंगी खुशियां ही खुशियां
मीन राशि- यह माह आपके लिए खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। माह के मध्य में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। माह के अंत में परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।