Rajasthan
Minor girl commits suicide after delivering a dead child police said she was in relationship with accused – रेप पीड़िता नाबालिग ने 8 महीने के मृत बच्चे को जन्म दे खा लिया जहर, पुलिस बोली

ऐप पर पढ़ें
राजस्थान में रेप की शिकार 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने 8 महीने के मृत बच्चे को जन्म देने के बाद आत्महत्या कर ली। इस मामले की जानकारी रखने वाले पुलिस अधिकारी ने कहा कि नाबालिग लड़की से रेप करने के आरोप में 21 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़, ऋषिकेश मीणा ने कहा, प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि लड़की लंबे समय से युवक के साथ रिलेशनशिप में थी। लड़की नाबालिग थी और उसने सुसाइड कर लिया है। जिसके बाद हमने लड़के को पकड़ा है।
पुलिस के मुताबिक, लड़की प्रतापगढ़ के सलमगढ़ की रहने वाली है और वो बांसवाड़ा में नर्सिंग कोर्स कर रही थी। वो पिछले 5 महीने से एक अन्य लड़की के साथ PG में रह रही थी। रविवार को जब लड़की अस्पताल में भर्ती हो गई तब यह मामला प्रकाश में आया। लड़की के नाबालिग होने की वजह से चिकित्सकों ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी है।
ASP ने यह भी कहा कि मृत बच्चे को जन्म देने के बाद लड़की ने चिकित्सकों से यह भी कहा कि वो युवक के साथ रिलेशनशिप में थी। यह युवक प्रतापगढ़-बांसवाड़ा बॉर्डर के पास एख गांव में रहता है। जिसके आधार पर सोमवार को केस दर्ज किया गया है।
सोमवार की रात अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद लड़की अपने पीजी में लौट आई थी। बार-बार दरवाजे पर दस्तक देने के बावजूद भी लड़की ने दरवाजा नहीं खोला था। बाद में वो अपने पीजी के कमरे में मृत मिली थी। बाद में अस्पताल के कुछ अन्य लोगों ने कमरे के दरवाजा खोला था और यह जानकारी सामने आई थी कि उसने जहर पीकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस ने बताया है कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को प्रतापगढ़ उसके परिजनों के पास लगाया गया था। पुलिस ने कहा, ‘हम इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि उसके परिजनों, रूममेट और हॉस्टल प्रशासन ने पहले पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी थी।’ बहरहाल अभी इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 (रेप)और पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया गया है।