Blog

Mauni Amavasya 2024 date shubh muhurat and remedies to get rid of pitru dosh and for happiness prosperity

Published

on


ऐप पर पढ़ें

Mauni Amavasya 2024 Remedies : मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान और दान-पुण्य के कार्यों का बड़ा महत्व है। हर साल माघ महीने की अमावस्या तिथि को माघ अमावस्या यानी मौनी अमावस्या मनाई जाती है। इस साल 9 फरवरी 2024 को मौनी अमावस्या मनाई जाएगी। मौनी अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए तर्पण, पिंडदान और स्नान-दान के कार्य किए जाते हैं। साथ ही माघ अमावस्या के दिन पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं। आइए जानते हैं मौनी अमावस्या पर पितृ दोष से मुक्ति पाने के सरल उपाय…

सूर्यदेव को जल अर्पित करें : मौनी अमावस्या के दिन स्नानादि के बाद तांबे के लोटे में जल, फूल, रोली, अक्षत और गुड़ डालकर सूर्यदेव को जल अर्पित करें। 

दान-पुण्य के कार्य करें : मौनी अमावस्या के दिन गरीबों, जरुरतमंदों और ब्राह्मणों को अन्न और धन का दान करें। इस दिन आप अपनी क्षमता के अनुसार, कंबल, दूध, चीनी, काला तिल और पैसे दान कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं।

चींटियों को आटा-शक्कर खिलाएं: इस दिन चींटियों को आटे में चीनी मिलाकर खिलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों पर पितरों का आशीर्वाद बना रहता है।

पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें : मौनी अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें । दीपक जलाएं और पेड़ की 108 बार परिक्रमा करें। मान्यता है कि इन उपायों से पितृ दोषों से मुक्ति मिलती है।

इन मंत्रों का करें जाप : मौनी अमावस्या के दिन “ॐ आद्य-भूताय विद्महे सर्व-सेव्याय धीमहि, शिव-शक्ति-स्वरूपेण पितृ-देव प्रचोदयात्”  मंत्रों का जाप करना बेहद लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इस मंत्र को 108 बार जपने से पितृ दोष से मुक्ति पाई जा सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version