Blog
Mahashivratri 2024 date time poojavidhi and special bhog to please lord shiva on mahashivratri
ऐप पर पढ़ें
Maha Shivratri 2024 : हिंदू धर्म में हर साल फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस साल 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन शिवजी और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए हर साल भगवान शिव के भक्त बड़े धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाते हैं। कहा जाता है कि इस दिन विधि-विधान से शिवजी और माता पार्वती की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साधक को सभी दुख-कष्टों से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर का शुभ मुहूर्त, पूजाविधि और शिवजी प्रसन्न करने के लिए उनका प्रिय भोग…
कब है महाशिवरात्रि ?
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि की शुरुआत 8 मार्च को रात 9 बजकर 57 मिनट पर होगी और अगले दिन यानी 9 मार्च 2024 को शाम 6 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगी। इस साल रात्रि पूजा मुहूर्त के हिसाब से 8 मार्च को ही महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन सायंकाल पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 25 मिनट से लेकर 9 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।
महाशिवरात्रि की पूजाविधि :
शिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठें।
स्नानादि के बाद साफ कपड़े पहनें।
संभव हो तो फलाहार या निर्जला व्रत का संकल्प लें।
शिवलिंग पर जलाभिषेक करें।
शुभ मुहूर्त में पूजा आरंभ करें।
शिवजी जो पंचामृत अर्पित करें।
इसके बाद शिवलिंग पर फल, फूल, धूप,दीप समेत सबी पूजन सामग्री चढ़ाएं।
शिवजी को बेलपत्र, धतूरा,आक के फूल और भांग जरूर अर्पित करें।
इसके बाद उन्हें खीर का भोग लगाएं।
शिव मंत्रों और शिव चालीसा का पाठ करें।
अंत में सभी देव-देवताओं के साथ उनकी आरती उतारें।
भोलेनाथ का प्रिय भोग: महाशिवरात्रि के दिन ठंडाई, लस्सी, हलवा, भांग के पकौड़े और मालपुआ का भोग लगा सकते हैं। ये सभी पकवान शिवजी को अतिप्रिय हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।